भारतीय रेलवे ने बनाया मास्टर प्लान, अब 6 घंटे में दिल्ली से पहुंचें पटना, देखें कौन सा होगा रुट

Delhi To Patna Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे (Indian Railway) से हर दिन लाखों की तादाद में लोग सफर करते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे भी अपनी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा करता है। देश में इस समय 3 वंदे भारत ट्रेन पहले से चल रही है। खास बात यह है कि स्पीड (Vande Bharat Train Speed) के मामले में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की तुलना सेमी बुलेट ट्रेन से की जाती है। हाल ही में इस ट्रेन में केवल 0.52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में अब जल्द ही वंदे भारत की एक नई सौगात बिहार (Delhi To Patna Vande Bharat Train) को भी मिलने वाली है। इस बात का ऐलान खुद भारतीय रेलवे की ओर से किया गया है।

6 घंटे में पहुंच जायेंगे दिल्ली से पटना

ऐसे में अगर आप दिल्ली से पटना का सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। भारतीय रेलवे कि यह सौगात दिल्ली से पटना सफर करने वाले लोगों को जल्द मिलेगी। वंदे भारत ट्रेन ने हाल ही में बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड स्पीड के मामले में तोड़ दिया है। भारतीय रेलवे ने हाल ही में वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाई थी। वहीं अब इसके बाद नई वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली से वैष्णो देवी के कटरा तक के लिए चलाया गया है। इसके बाद तीसरी वंदे भारत ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई थी। इस ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ भी सकती है।

कब से चलेगी दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन

दिल्ली से पटना के रूट पर चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन कब से चलेगी, इस सवाल का जवाब हर कोई जानने के लिए बेताब है। हालांकि भारतीय रेलवे की ओर से इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के आखिर तक इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है। इसके साथ ही दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के रूट को लेकर भी अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

बात मौजूदा ट्रेनों की समय सारणी की करें तो बता दें कि फिलहाल दिल्ली से पटना जाने में 13 से 15 घंटे का समय लगता है। वही वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद यह सफर महेश 5 से 6 घंटे में तय किया जा सकेगा। इससे लोगों अपने 7 घंटे बचा सकेंगे।

whatsapp channel

google news

 
Share on