जरूरी खबर! बिहार से दिल्ली जाने वाली ये एक्सप्रेस ट्रेन 3 महीनें के लिए होगी रद्द, पढ़ ले पूरी जानकारी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 नवम्बर 2022, 2:14 अपराह्न

सर्दी की दस्तक के साथ ही संभावित कोहरे को ध्यान में रखते हुए विक्रमशिला व फरक्का, कामाख्या, गया एवं गरीब रथ यानी करीबन 4 जोड़ी ट्रेनों को रेलवे की ओर से अगले 3 महीनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

Bihar To Delhi Train Update: बिहार से दिल्ली सफर करने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल सर्दी की दस्तक के साथ ही संभावित कोहरे को ध्यान में रखते हुए विक्रमशिला व फरक्का, कामाख्या, गया एवं गरीब रथ यानी करीबन 4 जोड़ी ट्रेनों को रेलवे की ओर से अगले 3 महीनों के लिए रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेनें 22 दिसंबर से रद्द रहेंगी। ऐसे में इन ट्रेनों के रद्द हो जाने के बाद दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

गौरतलब है कि रेलवे की ओर से स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने एवं लोगों को सुविधाजनक सेवाएं मुहैया कराने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार कर रही है ।इस कड़ी में ट्रैक के डवलपमेंट के साथ फॉग सेफ डिवाइस भी लगाए जाएंगे। इस कड़ी में रेलवे अब कोहरे के दिनों में सुरक्षित ट्रेनों के परिचालन पर भरोसा नहीं करेगी।

कब से कब तक रद्द रहेंगी कौन-कौन सी ट्रेनें

नई दिल्ली से मालदा टाउन एक्सप्रेस (14004)

  • दिसंबर, 2022- 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी, 2023- 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 व 29 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • फरवरी, 2023- 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 व 26 फरवरी

मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14003)

  • दिसंबर, 2022- 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 व 31 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी, 2023- 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 व 31 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • फरवरी, 2023- 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 फरवरी को रद्द रहेगी।

कामख्या-गया सप्ताहिक एक्सप्रेस(15620)

  • दिसंबर, 2022- 05, 12, 19 व 26 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी, 2023- 02, 09, 16, 23 व 30 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • फरवरी, 2023- 06, 13, 20 व 27 फरवरी को रद्द रहेगी।

गया-कामख्या सप्ताहिक एक्सप्रेस (15619)

  • दिसंबर, 2022- 06, 13, 20 व 27 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी, 2023- 03, 10, 17, 24 व 31 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • फरवरी, 2023- 07, 14, 21 व 28 फरवरी को रद्द रहेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ (बुधवार)

  • दिसंबर, 2022- 07, 14, 21 व 28 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी, 2023- 04, 11, 28 व 25 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • फरवरी, 2023- 01, 08, 15 व 22 फरवरी को रद्द रहेगी।

भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ (गुरुवार)

  • दिसंबर, 2022- 08, 15, 22 व 29 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी, 2023- 05, 12, 19 व 26 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • फरवरी, 2023- 02, 09, 16 व 23 फरवरी को रद्द रहेगी।

भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस (मंगलवार व गुरुवार)

  • दिसंबर, 2022- 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27 व 29 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी, 2023- 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26 व 31 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • फरवरी, 2023- 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23 व 28 फरवरी को रद्द रहेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस (बुधवार व शुक्रवार)

  • दिसंबर, 2022- 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 व 30 दिसंबर
  • जनवरी, 2023- 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25 व 27 जनवरी
  • फरवरी, 2023- 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22 व 24 फरवरी
  • मार्च, 2023 : 1 मार्च को रद्द रहेगी।

सप्ताह में 1 दिन गरीबरथ और 2 दिन विक्रमशिला रहेगी बंद

रेलवे की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक इस दौरान गरीबरथ को दोनों दिशाओं में सप्ताह में एक-एक दिन चलाया जाएगा। वही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में दोनों दिशाओं से दो-दो दिन चलाया जाएगा। इस कड़ी में आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली गरीबरथ को हर बुधवार और भागलपुर से हर गुरुवार को बंद रखा जायेगा। वहीं विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से हर मंगलवार और गुरुवार को और आनंद विहार टर्मिनल से हर बुधवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी। ऐसे में अपने रेलवे बुकिंग को लेकर इन बातों का खासतौर पर ध्यान रखें।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।