इंडियन ऑयल ने बनाया सौर चूल्हा सूर्य नूतन, साल के 365 दिन होगा इस्तेमाल, जल्द बिहार मे होगा लॉंच

रसोई गैस में बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों के लिए शुभ समाचार है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय के साथ हाथ मिलाकर सोलर सिस्टम डेवलप कर लिया है। इसका नाम सूर्य नूतन रखा गया है। बिहार में जल्द ही यह चूल्हा उपलब्ध हो जाएगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की डीजीएम सीसी प्लानिंग एंड कोआर्डिनेशन वीणा कुमारी ने बताया कि जल्द ही सूर्य नूतन को बिहार में लांच किया जाएगा। इसे विकसित करने का काम आईओसी के फरीदाबाद के अनुसंधान एवं विकास विंग ने किया है। इस चूल्हे से सौर ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल संभव है। इसे तीन वेरिएंट में लांच किया गया है।

सौर चूल्हा सूर्य नूतन

सूर्य नूतन रिचार्जेबल चूल्हा है। इसका पेटेंट भी करवा लिया गया है। इसके प्रीमियम मॉडल से 4 लोगों की फैमिली का खाना आसानी से बनाया जा सकेगा। इसके बेस मॉडल का प्राइस लगभग 12,000 वह पाए जबकि 23,000 रूपए टॉप मॉडल की कीमत होगी। कीमत कम करने के दिशा में भी कोशिश जारी है। साल भर में टॉप मॉडल से उर्जा खपत 6 से 8 सिलेंडर इतना होगा। इस हिसाब से 1 से 2 साल में पूरी कीमत वसूल हो जाएगी। सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस चूल्हे  का इस्तेमाल साल के 365 दिन हो सकेगा। यहां तक कि लंबी अवधि तक सूर्य नहीं निकलने पर भी चूल्हा का इस्तेमाल हो सकेगा। सुरक्षा मानकों पर खासा ध्यान दिया गया है और सिस्टम के साथ सुरक्षा के उपायों को जोड़ा गया है। सिस्टम तो काम होगा और मेंटेनेंस पर मामूली खर्च गिरेगा।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सूर्य नूतन को लांच किया गया। लॉन्च के मौके पर पेट्रोलियम विभाग के मंत्री हरदीप पुरी, बेगूसराय के सांसद और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, सोम प्रकाश (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री), कोशल किशोर (आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री), आईओसी के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य एवं डाक्टर एसएसवी राम कुमार (निदेशक, आर एंड डी) मौजूद थे।