बिहार के इस जिले मे होने वाली है इंडियन आर्मी रैली, कॅरियर संवारने का बेहतरीन मौका

हमसब यदि अपने – अपने घरों में चैन से सो रहे हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हमारे देश के सैनिक अपने जान की परवाह किये बगैर सीमा पर तैयार खड़े हैं। सेना , देश , देशभक्ति ये सब ऐसे शब्द है , जो हमारे जहन में आते हीं हमारे अंदर एक अलग तरह की भावनाएं हिलोरें मारने लगती है। हर साल देश के लाखों युवा देशसेवा की भावना लिए सेना में जाने की इच्छा रखते हैं।

अब ऐसे युवाओं का सपना सच होने जा रहा है क्योंकि सेना ने अपने आगामी सत्र यानी 2022 में होने वाली बहाली के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है जिसके तहत मुजफ्फरपुर समेत पूरे देश में बहाली की प्रक्रिया चलेगी। आर्मी भर्ती बोर्ड ने देश के विभिन्न जगहों पर होने वाली इन बहाली के लिए तिथि जारी की है।

हालाँकि देश मे फैले कोरोना की स्थिति को लेकर इसे अभी प्रस्तावित तिथि कहा जा रहा है लेकिन अगर स्थिति ठीक रही तो इसी तय तिथि के अंतर्गत बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सेना मुख्यालय के अनुसार मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 28 जनवरी से 10 फरवरी 2022 तक सेना भर्ती की प्रक्रिया चलेगी। जिसमें सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और मुजफ्फरपुर के युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

किसे मिलेगा मौका??

इस सेना भर्ती की प्रक्रिया में वैसे युवाओं को मौका दिया जाएगा जिनकी उम्र साढे़ 17 से लेकर 21 वर्ष होगी। अभी बिहार और झारखंड के अंतर्गत आने वाले सभी पांच एआरओ के लिए भर्ती प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा कर दी गई है जिससे कि योग्य युवाओं को तैयारी करने में सुविधा मिल सके। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  बिहार : इस दिन से खुल रहा नवादा का ककोलत जलप्रपात, गर्मी में लीजिये कूल-कूल ककोलत झरना का मज़ा

महत्वपूर्ण तिथि

  • रांची — 23/09/2021 से लेकर 12/10/2021 तक
  • गया —22/11/2021 से लेकर 10/12/2021 तक
  • दानापुर — 05/01/2022 से लेकर 24/01/2022 तक
  • मुजफ्फरपुर — 28/01/2022 से लेकर 10/02/2022 तक
  • कटिहार — 28/02/2022 से लेकर 05/03/2022 तक

पिछली भर्ती की लिखित परीक्षा का इंतजार का रहे है प्रतिभागी

इससे पूर्व फरवरी 2021 में मुजफ्फरपुर सेेना भर्ती कार्यालय की अोेर से रैली आयोजित थी। इसमें विभिन्न श्रेणियों के करीब 35 सौ युवा चयनित हुए थे। उनकी शारीरिक दक्षता और मेडिकल की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब उन्हें बस लिखित परीक्षा का इंतजार है लेकिन कोरोना की वजह से चीजें बाधित हो गई थीं। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी और देश के हज़ारों युवाओं को देशसेवा का मौका मिल पायेगा।

Share on