Thursday, December 7, 2023

Vande Bharat Train: देश को मिली तीसरी वंदे भारत ट्रेन, यहां देखें रूट, टाइमिंग से लेकर किराये तक पूरी जानकारी

New Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज देश को तीसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात दे रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ट्रेन से गांधीनगर से गुजरात के कालूपुर तक करीब आधे घंटे का इसमें सफर भी करेंगे। बता दे प्रधानमंत्री ने इससे पहले वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन साल 2019 में दिल्ली में किया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने ट्रेन से सफर नहीं किया था।

देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train)

वहीं नई वंदे भारत ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा साझा जानकारी में बताया गया कि लोकप्रिय स्मार्टफोन की तरह वंदे भारत प्रत्येक श्रृंखला के उत्पादन के साथ अपग्रेडेड और एक नए संस्करण में पटरी पर दौड़ती नजर आएगी, भले ही नाम वही रहेगा। बता दे यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है, जो गुजरात के गांधीनगर से महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई गई है। यह कुल 500 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी।

 
whatsapp channel

 vande bharat train

क्या है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रुट और टाइमिंग (Vande Bharat Train Route And Timing) 

वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:10 बजे चलेगी और दोपहर 12:30 बजे पर गांधीनगर पहुंच जाएगी। ट्रेन सूरत से सुबह 8:50 बजे चलेगी और वडोदरा में 10:20 बजे और अहमदाबाद में 11:35 बजे पहुंचेगी। वही वापसी के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर राजधानी से दोपहर 2:05 प्रस्थान करेगी और रात्रि 8:35 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:40 पर पहुंचेगी और वड़ोदरा में शाम 4:00 बजे तक पहुंचेगी, इसके अलावा यह सूरत में शाम 5:00 बजे जाकर रुकेगी।

google news

vande bharat train

किस-किस दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train Schedule)

बात इस ट्रेन के संचालन की करें तो बता दे कि गांधीनगर-अहमदाबाद मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह के 6 दिन यानी सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। रविवार के इसके संचालन को लेकर अब तक किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

vande bharat train

क्या है वंदे भारत ट्रेन की खासियत (Vande Bharat Train Specialty)

गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत की बात करें तो बता दे कि इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। वंदे भारत एक हाई स्पीड ट्रेन है। यह प्रोपेल्ड इंजन वाली ट्रेन है, जिसमें अलग इंजन नहीं लगाया गया है। इस में स्वसंचालित दरवाजे और वातानुकूलित चेयर कार कोच के साथ-साथ एक घूमने वाली कुर्सी है, जो 180 डिग्री तक घूम सकती है।

vande bharat train

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्रेन मेड इन इंडिया ट्रेन है, ज्सकी अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा की है। साथ ही यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 52 सेकंड का समय लेती है। इसके अलावा इसकी टक्कर रोकने वाली कवच तकनीक से भी लैस किया गया है। वहीं ट्रेन में दिव्यांगों के लिए खास शौचालय की सुविधा भी दी गई है।

कितना होगा वंदे भारत ट्रेन का किराया (Vande Bharat Train Fare)

  • चेयर कार का किराया (खानपान सहित)
  • मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद- 1385 रुपये
  • मुंबई सेंट्रल से वडोदरा- 1230 रुपये
  • मुंबई सेंट्रल से सूरत- 950 रुपये
  • मुंबई सेंट्रल से वडोदरा- 2190 रुपये
  • एक्सक्यूटिव क्लास के लिए किराया (खानपान सहित)
  • मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद- 2505 रुपये
  • मुंबई सेंट्रल से सूरत- 1665 रुपये

 

Kavita Tiwari
Kavita Tiwari
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles