कौन हैं रोशनी नादर, जो बनीं देश की सबसे अमीर महिला? देखें भारत की सबसे अमीर महिलाओं की पूरी लिस्ट

एचसीएल टेक्नोलॉजी की चेयर पर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) भारत की सबसे अमीर महिला के स्थान पर इस बार भी बरकरार है। रोशनी नादर मल्होत्रा ने साल 2021 में अपने नेटवर्थ (Roshni Nadar Malhotra Net worth) में 54 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के साथ 84,330 करोड रुपए की कमाई की थी। इसके साथ ही वह भारत की सबसे अमीर महिला (Top Indian Richest Women) बन गई है।

नायका के ऑनर फालगुनी ने हासिल की दूसरी रैंक

गौरतलब है कि बुधवार को कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन (Kotak Private Banking-Hurun) द्वारा जारी की गई सूची में फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) का नाम भी शामिल है, जिन्होंने लगभग एक दशक पहले ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड नायका (Nykaa) की शुरुआत की थी। फाल्गुनी नायर ने ब्यूटी प्रोडक्ट के बिजनेस को शुरू करने के लिए अपना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग करियर छोड़ दिया था। बात फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ की करें तो बता दे 57,520 करोड रुपए के बजट के साथ वह देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला के तौर पर उभर कर सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक 59 साल की नायर ने अपनी संपत्ति में 963% की वृद्धि की है और एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नादर की बेटी 40 साल की रोशनी नादर मल्होत्रा और किरण मजूमदार शॉ को पीछे छोड़ते हुए वह दूसरी सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं। इसके अलावा बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ की प्रॉपर्टी में 21% की गिरावट देखी गई है, जिसके बाद वह 29,030 करोड रुपए की संपत्ति के साथ देश की तीसरी सबसे अमीर महिला के तौर पर पहचान बनाए हुए हैं।

टॉप लिस्ट में भारत की तीन महिलाएं शामिल

कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक 100 महिलाओं की सूची में केवल 3 भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं, जिनका जन्म और पालन पोषण भारत में ही हुआ है और सक्रिय रूप से वह अपने व्यवसाय को वह खुद प्रबंधन कर रही हैं। वह सेल्फ मेड रिचेस्ट महिलाएं हैं। बता दें इन 100 महिलाओं की संपत्ति एक साल में 53% बढ़कर साल 2021 में 4.16 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो कि 2020 में 2.72 लाख करोड रुपए थी।

whatsapp channel

google news

 

राजधानी दिल्ली से है सबसे ज्यादा रिचेस्ट महिलाएं

बता दें इस लिस्ट में शामिल होने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं (25) राजधानी दिल्ली से ताल्लुक रखती है। तो वहीं 21 महिलाएं मुंबई से 12 महिलाएं हैदराबाद से और भोपाल के जेटसेटगो की कनिका टेकरीवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कनिका की कुल संपत्ति 420 करोड रुपए की है।

Share on