कौन हैं देश सबसे अमीर CM और कौन है बैंक बैलेंस के मामले में कंगाल, यहां देखें पूरी लिस्ट

India’s Chief Minister net worth: भारत में मौजूदा समय में कुल 30 मुख्यमंत्री कार्यरत है, जिनमें से ममता बनर्जी एकलौती मुख्यमंत्री महिला है। भारत के इन सभी मुख्यमंत्रियों (India CM List) के चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति की पूरी जानकारी दी गई है। इस हलफनामे के आधार पर मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की बात करें तो आइए हम आपको बताते हैं कि भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री (Richest CM Of India) कौन है और सबसे कम संपत्ति (Poorest CM Of India) किसके पास है?

Jaganmohan Reddy Net Worth

जगन मोहन रेड्डी की संपत्ति (Jaganmohan Reddy Net Worth)

चुनावी हलफनामे के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के पास 510 करोड रुपए की संपत्ति है। मौजूदा समय में उनके पास 493 करोड़ की चल और 66 करोड़ की अचल संपत्ति है।

Prema Khandu Net Worth

whatsapp channel

google news

 

प्रेमा खांडू है करोड़ों के मालिक (Prema Khandu Net Worth)

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम खांडू देश के दूसरे नंबर के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 163 करोड रुपए की संपत्ति है, जिसके मद्देनजर उनके पास 143 करोड की चल और 19.62 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

Pinarayi Vijayan Net Worth

पिनरई विजय की संपत्ति (Pinarayi Vijayan Net Worth)

देश के अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में पिनरई विजय का नाम ममता बनर्जी से ऊपर आते हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजय के पास कुल 1.18 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Mamta Banerjee Net Worth

ममता बनर्जी है देश की कंगाल सीएम (Mamta Banerjee Net Worth)

वही बात पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करें तो बता दें कि वह पूरे देश में इकलौती ऐसी सीएम है, जो महिला है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक मौजूदा समय में उनके पास 16.72 लाख रुपए की संपत्ति है। ममता बनर्जी को लेकर यह बेहद हैरान कर देने वाली बात है कि उनके पास अपना खुद का घर भी नहीं है।

CM Naveen Patnaik Net Worth

नवीन पटनायक की संपत्ति (CM Naveen Patnaik Net Worth)

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले मुख्यमंत्री हैं। देश के अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में उनका नाम तीसरे नंबर पर आता है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक नवीन पटनायक के पास 63.87 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

CM Manoharlal Khattar Net Worth

मनोहर लाल खट्टर की संपत्ति (CM Manoharlal Khattar Net Worth)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास मौजूदा समय में 1.87 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हालांकि बता दें कि उनके पास कोई भी गहने या गाड़ी नहीं है।

CM Neiphiu Rio Networth

नागालैंड के मुख्यमंत्री है करोड़ों के मालिक (CM Neiphiu Rio Networth)

देश के अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का नाम भी शामिल है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 36.41 करोड रुपए की संपत्ति है। बता दे नेफ्यू रियो देश के पांचवे सबसे अमीर मुख्यमंत्री है।

Yogi Adityanath Networth

योगी आदित्यनाथ की संपत्ति कितनी है (CM Yogi Adityanath Networth)

वही बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करें तो बता दें कि इनका नाम देश के 10 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में आता है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक इनके पास मौजूदा समय में 1.54 करोड रुपए की संपत्ति है।

Share on