बिहार मे बन रहा देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर, 3 फ्लोर के 3 लेन मे दौड़ेगी गाडियाँ

Double Dacker Flyover: बिहार में बढ़ते सड़कों के जाल में जल्द ही 4-एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य भी जुड़ जाएगा। खास बात यह है कि ये देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर होगा, जिसका निर्माण बिहार के छपरा में हो रहा है। इसी के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के मामले में बिहार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस-वे, और यूपी के पूर्वांचल-एक्सप्रेस-वे को पीछे छोड़ सबसे आगे निकल जाएगा। बिहार में एक साथ 4-4 एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहों पर पुलों और फ्लाईओवर का जाल बिछाने के लिए सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

वही बात इस डबल डेकर फ्लाईओवर पर चल रहे काम की करें तो बता दें कि इस प्रोजेक्ट को 2022 में पूरा किया जाना तय किया गया था, लेकिन बीते कुछ सालों में आई महामारी की दिक्कतों के कारण यह काम 2024 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

double decker road

बिहार में बन रहा देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर

देश के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बिहार के छपरा में तेजी से चल रहा है। बता दे मौजूदा समय में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर है, जिसकी लंबाई 1.8 किलोमीटर की है। लेकिन अब जल्द ही देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बिहार में होगा, जिसकी लंबाई 3.5 किलोमीटर की होगी। बता दें इस डबल डेकर फ्लाईओवर की चौड़ाई 5.5 मीटर बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस डबल डेकर फ्लाईओवर पर 3 लेयर में गाड़ियां चलेंगी, जिनमें ग्राउंड लेवल पर हल्की और छोटे वाहन चलाए जाएंगे, जबकि ऊपर के दोनों फ्लाईओवर पर बाधा रहित गाड़ियों को फर्राटे से रफ्तार भरने की इजाजत होगी।

whatsapp channel

google news

 

2024 में बनकर तैयार होगा देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर

बता दे इस डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास जुलाई 2018 में किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू और भाजपा की गठबंधन की सरकार ने इसका शिलान्यास किया था। इसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बीते 2 सालों में महामारी के कारण इसके निर्माण कार्य में देरी हो गई है, जिसके चलते अब इसके पूरा होने का लक्ष्य 2024 तक बताया जा रहा है। बता दे इसका निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा करवाया जा रहा है।

double decker road

पटना से गोरखपुर तक सरपट दौड़ेंगीं गाड़िया

छपरा जिले में बन रहे देश के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के बाद पटना से सिवान-गोरखपुर सड़क मार्ग पर सरपट गाड़ियां दौड़ना शुरू हो जाएंगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद लोगों को छपरा में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी और साथ ही छपरा शहर के भीतर करीब 5 किलोमीटर की दूरी कम कर शहरों के नजदीक हो जाएगा।

5 चरणों में होगा इसका निर्माण

देश का सबसे लंबा यह डबल डेकर फ्लाईओवर 3.5 किलोमीटर लंबा होगा। इसका निर्माण कार्य 5 चरणों में किया जा रहा है, जिसके तहत पहले चरण में बिहारी ठाकुर चौक से गांधी चौक तक इसका काम चल रहा है। इसकी लंबाई 1265.5 मीटर की है, तो वही दूसरे चरण में गांधी चौक से कटहरी बाग तक इसका निर्माण होगा, जिसकी लंबाई 194.4 मीटर की होगी। तीसरे चरण में कचहरी बाग से सलेमपुर चौक तक 951.30 मीटर, चौथे चरण में मुंसिपल चौक से राजेंद्र सरोवर तक 661.20 मीटर और पांचवें चरण में राजेंद्र सरोवर से बस स्टैंड तक 427 मीटर तक का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इस देश के सबसे लंबे इस डबल डेकर फ्लाईओवर के बाद लोगों को न सिर्फ लंबे जाम से निजात मिलेगी, बल्कि इसके साथ-साथ लोगों का सफर आसान और समय की बचत भी होगी।

Share on