Bullet Train : जाने कितने करोड़ मे भारत में तैयार हो रही Bullet Train, बजट देख हो जाएगें हैरान

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 अगस्त 2022, 7:35 अपराह्न

भारत (India) में जल्द ही पटरी पर बुलेट ट्रेन (Bullet Train) दौड़ती नजर आएगी। बुलेट ट्रेन की रफ्तार के साथ ही भारत विकास की एक नई उड़ान भरेगा। देश की पहली बुलेट ट्रेन (India’s First Bullet Train) मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train) परियोजना को सभी स्तरों पर मंजूरी मिल गई है। साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis)  ने इस मामले में जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना (Bullet Train Project) को सभी तरह से मंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में तेजी लाने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

Bullet Train

कितने करोड़ का है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (Bullet Train Project Cost)

गौरतलब है कि कैबिनेट की बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस परियोजना को सभी स्तर पर मंजूरी देते हुए इसे आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि लंबित मुद्दे वन संबंधी मंजूरी, भूमि अधिग्रहण समेत अन्य से संबंधित है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की अनुमानित लागत 1.10 लाख करोड रुपए के करीब बताई जा रही है, जिसमें से 88 हजार करोड़ रुपए जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी की ओर से दिए जा रहे हैं।

Bullet Train

जमीन अधिग्रहण का काम हुआ शुरु

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में परियोजना के लिए जरूरी भूमि का 70% ठाणे और पालघर जिले में अधिग्रहित कर लिया गया है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार ने इस परियोजना में तेजी लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। ठाकरे ने रेल मंत्रालय से कहा था कि वह पुणे और नागपुर शहरों के बीच उच्च गति ट्रेन गलियारा बनाए, लेकिन उन्होंने खुद इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया।

Bullet Train

साल 2017 में रखीं गई थी नींव

बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साल 2017 में अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव रखी थी। यह ट्रेन 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी महज 2 घंटे में तय कर लेती है। देश में मौजूदा बाकी ट्रेनों की स्पीड की तुलना में बुलेट ट्रेन की स्पीड ज्यादा तेज है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।