President Of India Salary: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कितनी होगी सैलरी? जानिए टैक्स से लेकर अधिकार तक सब कुछ

देश के 15 राष्ट्रपति का पदभार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu )संभालने वाली है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने वाली है। ऐसे में आपके मन में भी द्रौपदी मुर्मू के अधिकार से लेकर उनकी सैलरी तक के कई सवाल आ रहे होंगे। आइए हम आपको बताते हैं भारत में राष्ट्रपति की सैलरी (Indian President Salary) कितनी होती है। राष्ट्रपति को कितनी छुट्टियां (President Holiday Details) मिलती है और राष्ट्रपति के हक (Indian President Right) में कौन से अधिकार और कौन सी जिम्मेदारियां आती है।

President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति को मिलने वाले अधिकार और भत्ते

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा। इसके साथ ही देश के 15वें राष्ट्रपति (15th President of India) का पदभार द्रौपदी मुर्मू संभालेंगी। द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में चुनाव जीतकर देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर अपना स्वामित्व काबिज कर लिया है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति होंगी। भारत के राष्ट्रपति को कई विशेषाधिकार के साथ-साथ कई भत्ते भी मिलते हैं। भारत के राष्ट्रपति की योग्यता (Indian President Education), सैलरी और साथ ही उन्हें मिलने वाले तमाम भक्तों के बारे में भी बेहद कम लोग जानते हैं।

President Draupadi Murmu

whatsapp channel

google news

 

भारत में राष्ट्रपति को मिलती है कौन सी सुविधाएं

  • भारत के राष्ट्रपति की मासिक सैलरी 5 लाख रुपए होती है।
  • इसके अलावा भारत के राष्ट्रपति को आजीवन फ्री मेडिकल इलाज और आवास की सुविधा के साथ कई अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
  • भारत के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को दुनिया भर में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है।
  • राष्ट्रपति के पास 5 लोगों का सेक्रेटरियल स्टाफ होता है।
  • भारत के राष्ट्रपति के राष्ट्रपति भवन की देखरेख की जिम्मेदारी 200 लोगों को सौंपी जाती है।
  • राष्ट्रपति के पास छुट्टियां बिताने के लिए दो शानदार हॉली-डे रिट्रीट भी होते हैं। इनमें से एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम है और दूसरा शिमला में स्थित रिट्रीट बिल्डिंग है।
  • देश के राष्ट्रपति को कस्टमाइज mercedes-benz s600 गाड़ी आवागमन के लिए दी जाती है।
  • राष्ट्रपति के पास प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर युद्ध की घोषणा करने की पावर भी होती है।
  • देश के सभी जरूरी संस्थान और अनुबंध पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं।
  • राष्ट्रपति भवन को राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास कहा जाता है। बता दे राष्ट्रपति का ये अधिकारी निवास दिल्ली में स्थित है। राष्ट्रपति भवन में कुल 340 कमरे हैं और इसका एक फ्लोर एरिया 2,00,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
Also Read:  Hindu marriage : इन रस्मों के बिना अधूरी होती है हिन्दू मैरेज, कानूनन नहीं मानी जाती है शादी  

President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति को मिलने वाले अतिरिक्त अधिकार

  • भारत के राष्ट्रपति को अपने ऑफिस की पावर और कर्तव्यों के प्रयोग और प्रदर्शन के लिए किए गए फैसलों, कर्तव्यों और अभ्यास के लिए किसी भी तरह की कोई जवाबदेही नहीं होती। उनके द्वारा किए गए या किए जाने वाले किसी भी काम के लिए उन्हें किसी भी अदालत में जवाब नहीं देना पड़ता।
  • राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान किसी भी अदालत में उनके खिलाफ कोई भी अपराधिक मुकदमा या कार्यवाही नही शुरू की जा सकती है।
  • भारतीय राष्ट्रपति को उनके कार्यकाल के दौरान किसी भी अदालत से गिरफ्तारी या कारावास की कोई सजा नहीं सुनाई जा सकती।

President Draupadi Murmu

क्या भारत में राष्ट्रपति टैक्स भरते हैं

टैक्स को लेकर अक्सर लोग सवाल करते हैं कि क्या भारत में राष्ट्रपति टैक्स भरते हैं, तो इसका जवाब हां है। आयकर अधिनियम और द प्रेसिडेंट एंड पेंशन एक्ट 1951 के तहत राष्ट्रपति के वेतन में आयकर की छूट नहीं दी जाती है। ऐसे में यह साफ है कि राष्ट्रपति को भी टैक्स भरना पड़ता है। स्वैच्छिक समर्पण अधिनियम 1961 के मद्देनजर राष्ट्रपति अपना वेतन संचित निधि में भी डाल सकते हैं तो वह टैक्स देने से बच सकते हैं।

indian presidential house

आजादी के बाद से अब तक कितनी बड़ी राष्ट्रपति की सैलरी

  • 1951 – Rs 10,000 + 15000 भत्ता
  • 1985 – Rs 15000 + 30,000 भत्ता
  • 1989 – Rs 20,000 + 10,000 भत्ता
  • 1998 – Rs 50,000 + भत्ता
  • 2008 – Rs 1,50,000 + भत्ता
  • 2017 – Rs 5,00,000 + भत्ता
Share on