Bullet Train Ticket Price: रेल मंत्री ने पहली बुलेट ट्रेन के किराए का किया खुलासा, क्या लोकल आदमी के बजट में होगी फीट?

रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने मुंबई से अहमदाबाद तक चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन (India’s First Bullet Train) को लेकर काफी चर्चा (Ashwini Vaishnaw on Bullet Train Fare) की। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में बताया कि बुलेट ट्रेन का संचालन साल 2026 से शुरू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस ट्रेन के मद्देनजर सरकार इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिन रात काम कर रही है। साथ ही इस बुलेट ट्रेन (Bullet Train) को लेकर सरकार क्या कुछ फैसले ले रही है, इस मुद्दे पर भी उन्होंने चर्चा की।

Ashwini Vaishnaw on Bullet Train Fare

कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया

गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के किराए को लेकर सीधे शब्दों में बताया कि इसके लिए फर्स्ट एसी के आधार पर किराए की रकम तय की जाएगी। उन्होंने कहा फर्स्ट एसी के आधार पर किराया बनाया जाएगा, जो बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि बुलेट ट्रेन का किराया आपको ट्रेन के फर्स्ट एसी के किराए के बराबर मिल सकता है।

Ashwini Vaishnaw on Bullet Train Fare

whatsapp channel

google news

 

क्या फ्लाइट से कम होगा बुलेट ट्रेन का किराया

रेल मंत्री द्वारा साझा की गई जानकारी में बताया गया कि बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट टिकट से कम होगा। साथ ही इसमें मिलने वाली सुविधाएं सबसे अच्छी होंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ही इस के किराए की रकम तय की जाएगी। देश की बुलेट ट्रेन परियोजना के मद्देनजर सरकार पूरी तरह से सचेत और गंभीर है। बता दे देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। पहली बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दूसरी बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।

Ashwini Vaishnaw on Bullet Train Fare

12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम को युद्ध स्तर पर पूरा कराने के मद्देनजर उन्होंने कहा की सरकार सूरत और बिलिमोरा के बीच साल 2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य बना रही है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। दोनों शहरों के बीच 508 किलोमीटर की दूरी है जिसमें 12 स्टेशन होंगे।

Share on