AQI Report Today: देश का सबसे प्रदूषित राज्य बना बिहार, 10 जिलों में 400 के पार पहुंचा AQI

Bihar AQI Today: देश का सबसे प्रदूषित राज्य इस समय बिहार बन गया है। बिहार की हवा लोगों के लिए खतरनाक जीवन की ओर दस्तक दे रही है। इतना ही नहीं बिहार का एक शहर तो ऐसा भी हो गया है, जहां सांस लेना लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। राज्य के अधिकांश शहरों में हवा का स्तर प्रदूषण के मामले में राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ रहा है। इस लिस्ट में राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, छपरा, पूर्णिया, दरभंगा, बेगूसराय और कटिहार का नाम शामिल है, जहां पर AQI का लेवल 400 का आंकड़ा पार कर गया है।

दरभंगा की हवा सबसे प्रदूषित

बिहार के 10 जिले इस समय AQI के लेवल पर 400 का आंकड़ा पार कर चुका हैं। ऐसे में सबसे प्रदूषित शहर की बात करें तो बता दें कि इस समय दरभंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां लोगों के लिए सांस लेना भी सुरक्षित नहीं है। AQI लेवल पर दरभंगा की प्रदूषित हवा का आंकड़ा 476 दर्ज किया गया है।

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार की सुबह 6:00 बजे दरभंगा का AQI लेवल 476 दर्ज किया गया। यह सबसे खतरनाक श्रेणी का बताया जा रहा है। वही बात राजधानी दिल्ली की करें तो बता दे कि राजधानी दिल्ली में मौजूदा AQI 300 है। वहीं बिहार में राजधानी पटना में भी प्रदूषण का स्तर 440 AQI के लेवल पर पहुंच गया है।

बिहार के जिलों का AQI यहां देखें

  • अररिया की हरिया बस्ती में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक है, यहा AQI लेवल पर यह आंकड़ा 322 दर्ज किया गया।
  • औरंगाबाद में प्रदूषण का स्तर खराब है यह AQI लेवल 250 के आंकड़े पर दर्ज किया गया है।
  • औरंगाबाद के गुरुदेव नगर में AQI लेवल 250 दर्ज किया गया।
  • वहीं आरा के डीएम ऑफिस के नजदीक AQI लेवल 333 दर्ज किया गया।
  • बिहार शरीफ के डीएम कॉलोनी में AQI लेवल 350 दर्ज किया गया।
  • भागलपुर के कचहरी चौक के पास AQI 383 दर्ज किया गया।
  • बेतिया के कमलनाथ नगर में AQI लेवल 448 किया गया।
  • बेगूसराय के आनंदपुर में AQI लेवल सबसे खतरनाक स्थिति पर नजर आया। यह आंकड़ा 449 AQI लेवल पर पहुंच गया है।
  • छपरा में भी स्थिति खराब दिखी, यहां AQI लेवल 424 दर्ज किया गया।
  • दरभंगा के टाउन हॉल के पास AQI लेवल 476 दर्ज किया गया, जबकि गया के कलेक्ट्रेट ऑफिस के पास 304 और करीमगंज के नजदीक 335 AQI हाई लेवल दर्ज किया गया।
  • कटिहार के मिठाई बाड़ी में AQI लेवल 420 दर्ज किया गया, जबकि हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में 335 दर्ज किया गया।
  • इसके अलावा बिहार के दूसरे शहरों की बात करें तो बता दे कि मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना में भी AQI का लेवल 400 के आंकड़े के पास ही रहा।
  • वहीं पूर्णिया, समस्तीपुरस सिवान और राजगीर में लोगों के लिए सांस लेना भी दुर्भर हो गया है। यहां AQI लेवल का आंकड़ा 450 के स्तर से पार पहुंच गया है।
Share on