बिहार मे CNG और PNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, यहां देखें नया रेट

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 31 अगस्त 2021, 7:52 अपराह्न

बिहार वासियों पर फिर से महंगाई की मार पर गई है। पेट्रोल के दामों के बाद सीएनजी और पीएनजी में बढ़ोतरी की गयी है। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार में चावल और चीनी के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा दैनिक जरूरतों के बहुत चीजों में के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि अब सरसों के तेल के दाम धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं, तो भी महंगाई अभी भी बढ़ी हुई है।

अब राजधानी पटना में सीएनजी और पीएनजी गैस महंगा हो गया है। पटना में गैस वितरण करने वाली कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। गेल कंपनी का कहना कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों के बढ़ने के कारण उन्हें भी कीमत बढ़ानी पड़ रही है। गेल के द्वारा बताया गया कि  पटना में सीएनजी के दामों में ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पटना में सीएनजी 62.90 प्रति किलोग्राम की रेट से मिलेगी ।वही पीएनजी के दामों में 50 पैसे की बढ़ोतरी गई है जिससे इसका दाम ₹31.10  हो गया है। पटना में गैस के दामों में बढ़ोतरी 6 महीने की बात हुई है।

आपको बता दें कि अभी पटना में अनलॉक 6.0  हो गया है. इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है. राज्य में अब सब कुछ खोल दिया गया है. बिहार में करीब 6 महीने के बाद मंदिर तथा कोचिंग संस्थान और परिवहन सेवा को मंजूरी मिली है.

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।