पत्नी ने खाने में नहीं बनाई मछली तो ट्रांसफर्मर पर जा बैठा पति, रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 06 जुलाई 2021, 4:27 अपराह्न

आपने शोले फिल्म तो जरूर देखा होगा, जिसमें अभिनेता धर्मेन्द्र पानी टंकी पर चढकर अपनी बसन्ती से शादी करने के लिए डायलाग मारते हैं और अपनी दीवानगी का इजहार कराने के लिए मर मिटने की धमकी भी देते हैं। कुछ ऐसा ही बिहार के पूर्णिया मे हुआ। लेकिन यहाँ प्रेमी प्रेमिका नहीं थे बल्कि यह मामला पति -पत्नी का है।

यहाँ पति के रुठने की कुछ और ही वजह थी। यह मामला पूर्णिया के रुपौली थाना के बिरौली का है, जहां संतोष राय शराब के नशे मे हजार वोल्ट के ट्रांस्फर्मर पर चढ गया और वहाँ रात भर पोल के उपर 11 केवी तार को पकड़कर बैठा रहा। उसकी खुशकिस्मत यह थी कि उस रात वहाँ इलाके भर मे बिजली की सप्लाई बाधित थी, इस कारण उसे कुछ हुआ नहीं।

गाँव पड़ोस के लोगो ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह शराब पीकर घर पहुचा और शराब के नशे की हालत मे ही पत्नी से मछली बनाने को कहा। पत्नी ने जब मछली बनाने मे असमर्थता जताई तो वह हल्ला मचाने लगा और बिरौली बिस्किट फैक्ट्री के पास ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ गया।

लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह रातभर वहीं बैठा रहा। आखिरकार सुबह होने पर लोगों ने रुपौली थाना और बिजली विभाग को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस पहुँची और उसे नीचे उतार कर उसे थाने ले गई। संतोष राय रुपौली थाना के धोबगिद्धा का रहने वाला है, लोगो के मुताबिक वह शराब पीकर अक्सर ही हंगामा करता रहता है,इससे उसके परिवार वाले भी हमेशा परेशान रहते हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।