बिहार के किसी शहर में बना रहे हैं मकान तो जान लें नया नियम, अगस्त माह से बदल जाएगी व्यवस्था

Written by: Priyanshu Rana | biharivoice.com • 24 जून 2022, 7:40 अपराह्न

House map in Bihar :अगर आप बिहार के किसी शहर में अपना घर बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको यह न्यूज़ पढ़ लेनी चाहिए। दरअसल, शहरी क्षेत्र में घर बनाने के लिए लोगों को सरकारी नियमों का पालन करना होता है। इसके लिए नियम के अनुकूल नक्शा तैयार करवाना एवं निर्माण कार्य के लिए पहले ही मकान का नक्शा स्वीकृति करवाना अनिवार्य होता है। अब बिहार सरकार का नगर व आवास विभाग मकानों का मानचित्र पास करने के लिए नया पोर्टल तैयार कर रहा है। बताते चलें कि इसी पोर्टल के माध्यम से राज्यभर के नगर निकाय के क्षेत्रों के घर का नक्शा पास होगा। जिसके बाद सारी व्यवस्था केंद्रीकृत हो जाएगी।

नगर एवं आवास विभाग से आदेश पर पटना नगर निगम ने नक्शा बनाने पर काम शुरू कर दिया है। नक्शों के लिए अभी तक 15 आवेदन प्राप्त ही हुए हैं। पूर्व की व्यवस्था के अनुसार 31 अगस्त तक नक्शा बनेगा। उस अवधि तक नया पोर्टल भी बन जाएगा। अप्रैल व मई के महीने में पोर्टल तैयार हो जाने के चलते नक्शे के आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। फरवरी में तैयार नियमावली के अनुसार 10 अप्रैल से पूर्व निगम ने पोर्टल तो बना लिया था लेकिन विभाग का मार्गदर्शन नहीं मिला जिस कारण यह चालू ही नहीं हो सका।  

अभी पटना नगर निगम दे रहा नक्शा 

नक्शा बनाने पर काम शुरू हो चुका है। इसके लिए वास्तुविद के माध्यम से वेबसाइट पर आवेदन दिलाना है। इसके बाद आवेदन का स्थलीय जांच होता है फिर नक्शा पर मुहर लगती है। बता दे कि नए नियम के अनुसार नगर विकास एवं आवास विभाग में वास्तुविद का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अब मकान के नक्शे के लिए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही अप्लाई करना है। ऑफलाइन प्रक्रिया को विभाग ने बंद कर दिया है। अनिमेष पराशर (आयुक्त, नगर निगम पटना) ने कहा कि पटना नगर निगम के पोर्टल पर एक 30 अगस्त तक नक्शा का आवेदन लिया जाएगा। काफी तीव्र गति से नक्शा बनाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि वह खुद इसकी देखरेख कर रहे हैं।

About the Author :