Sunday, May 28, 2023

राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने में सबसे आगे निकले हनुमान जी, पटना के हनुमान मंदिर ने दी सर्वाधिक राशि

बिहार डेस्क : रामायण में प्रभु श्री राम के सेवक हनुमान जी बिना किसी कामना के प्रभु श्री राम की सेवा की और उनकी बिगड़ी बनाते चले गए। ऐसे में आज के वक्त भी हमें कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिल रहा है। राम मंदिर के निर्माण के लिए पटना के हनुमान मंदिर से सबसे बड़ी धनराशि दी जाएगी। बता दें कि पटना हनुमान मंदिर से 5 करोड़ की धनराशि आने वाली है। यह धन राशि 5 सालों के अंदर दी जाएगी। फिलहाल 10 लाख रूपए पटना के हनुमान मंदिर से अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण के लिए दिए जा चुके हैं।

राम मंदिर के निर्माण के लिए 15 जनवरी से चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। इसके लिए पहला अभियान 15 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया गया था। अभियान के तहत जगह-जगह पर जा कर मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा था। ऐसे में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह की तरफ से सबसे ज्यादा दान बिहार की तरफ से आया है। बिहार की तरफ से आने वाले दान की धनराशि 6.25 करोड़ को पार कर गई है। दानापुर जिले से 1.25 करोड़ रुपए आया है।

एंड्राइड एप्लीकेशन से हो रहा काम

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की तरफ से एक एंड्राइड एप्लीकेशन तैयार की गई है। इस एप्लीकेशन में जब राशि और चेक क्लियर हो जाता है तो कुल जमा राशि नजरआने लगती है। बिहार की टोलियां के जरिए पता लगाया गया है कि अब तक 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 637 रुपए आ चुके हैं और बैंकों की तरफ से 19 करोड़ 55 लाख 62 हजार रुपए प्राप्त हो गए हैं। अभियान की ओर से जो राशि जमा की गई है उसकी गिनती पूरी हो गई है और चेक क्लीयरेंस भी जारी कर दिया गया है। बिहार के इन क्षेत्रो से दिया गया दान इस प्रकार है।

  • जमुई : 34 लाख 98 लाख 247
  • हिलसा : 23 लाख 37 हजार 696
  • नालंदा : 87 लाख 47 हजार 348
  • पटना : 7 करोड़ 48 लाख 13 हजार 796
  • भागलपुर : 1 करोड़ 66 लाख 14 हजार 295
  • शेरघाटी : 41 लाख 05 हजार 422
  • मुंगेर : 40 लाख 68 हजार 981
  • कैमूर : 82 लाख
  • जहानाबाद : 58 लाख
  • शेखपुरा : 23 लाख 15 हजार 444
  • नवादा : 80 लाख, 90 हजार 975
  • बक्सर : 80 लाख 28 हजार 106
  • बांका : 61 लाख 80 हजार 262
  • आरा : 1 करोड़ 11 लाख 52 हजार 056
  • गया : 1 करोड़ 30 लाख 89 हजार 909
  • औरंगाबाद : 1 करोड़ 27 लाख 94 हजार 835
  • रोहतास : 89 लाख 87 हजार 430
  • लखीसराय : 21 लाख 79 हजार 794
Manish Kumar
Manish Kumarhttp://biharivoice.com/
Manish kumar is our Ediitor and Content Writer. He experience in digital Platforms from 5 years.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles