महाभारत के ‘शकुनी मामा’ परिवार के लिए छोड़ गए कई करोंड़ों की दौलत, जाने कितनी है Gufi Paintal की नेटवर्थ

Gufi Paintal Net Worth : महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभा हर घर में अपनी पहचान खड़ी करने वाले गूफी पेंटल अब इस दुनिया में नहीं है। 78 साल की उम्र में गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक गूफी पेंटल काफी लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में कुछ दिन पहले ही उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। गूफी पेंटल के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

बता दे गूफी पेंटल ने टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक अपने दमदार अभिनय की छाप लोगों पर ऐसी छोड़ी है कि वह आने वाले कई दशकों तक लोगों के जहन में शकुनी मामा के तौर पर याद रहेंगे। इन सब के बीच क्या आप जानते हैं कि शकुनी मामा और अपने परिवार के लिए कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। अगर नहीं तो आइए हम आपको गुफी पेंटल की टोटल नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

करोड़ों की दौलत पीछे छोड़ गए गूफी पेंटल

4 अक्टूबर 1984 को जन्मे गूफी पेंटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम रह चुके थे। गूफी पेंटल का जन्म पंजाब के तरन तारन में सरबजीत पेंटल के घर हुआ था। महाभारत सीरियल से उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद सीआईडी सहित वह कई बड़े टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। टीवी सीरियल्स के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। वह सत्ते पे सत्ता, गीता मेरा नाम, निकाह जैसी कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाभारत के शकुनी मामा और गुफी पेंटल करीबन 4 मिलियन डॉलर यानी 30 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। वह अपने पीछे परिवार के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। बता दे गोपी पेंटल की कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग है। इस उम्र में भी वह एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय थे। उनके कैरियर की बात करें तो बता दे कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन एक्टिंग का शौक उन्हें अभिनय किए गलियारे में ले आया था।

whatsapp channel

google news

 

8 लाख महीना कमाते थे गूफी पेंटल

बता दे गूफी पेंटल किसी भी टीवी सीरियल में काम करने के लिए पर एपिसोड 40 हजार रुपए फीस चार्ज करते थे। उनकी मंथली इनकम 8 लाख रुपए और सालाना इनकम 96 लाख रुपए थी। इसके अलावा उनका मुंबई के अंधेरी में एक बेहद खूबसूरत घर है। उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल के अलावा कई विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी खासी कमाई की है।

गूफी पेंटल की पत्नी का नाम रेखा पेंटल था उनका निधन 1993 में हार्ट अटैक से हो गया था। बता दे गूफी पेंटल का एक बेटा है, जिसका नाम हैरी पेंटल है। वह भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव है। इसके अलावा उनके परिवार में उनकी बहू और पोता भी है।

Share on