इंडियन एयरफोर्स में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास कैंडिडेट जल्द करें आवेदन, 63 हजार मिलेगी सैलरी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 अप्रैल 2022, 4:07 अपराह्न

भारतीय वायु सेना (India Air Force) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल इंडियन एयरफोर्स ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, हाउसकीपिंग, हिंदी टाइपिस्ट, कारपेंटर और कुक सहित कई पदों पर भर्ती (Job In Indian Air force) निकाली है। बता दें दसवीं से बारहवीं पास कैंडिडेट इंडियन एयर फोर्स की ऑफिशल वेबसाइट http://www.Indianairforce.nic.in पर जाकर 27 अप्रैल तक अपना आवेदन पत्र (Indian Air force Vacancy Last Date) जमा कर सकते हैं।

Job In Indian Air force

किस आधार पर होगी एयरफोर्स में भर्ती

बता दे कैंडिडेट का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। एयरफोर्स में होने वाली इस भर्ती के बाद कैंडिडेट को एयर फोर्स स्टेशन के साथ हॉस्पिटल में पोस्टिंग मिलेगी।

एयरफोर्स में भर्ती के लिए योग्यता

  • एमटीएस: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास होना चाहिए।
  • हाउस कीपिंग स्टाफ: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • कारपेंटर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या भूतपूर्व सैनिक से कारपेंटर ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए।
  • हिंदी टाइपिस्ट: इच्छुक उम्मीदवार के पास कक्षा 12 पास सर्टिफिकेट और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

Job In Indian Air force

कितनी मिलेगी सैलरी

मालूम हो कि आवेदन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को रिटर्न टेस्ट में बैठने की परमिशन दी जाएगी। इसके बाद फिजिकल और टेस्ट एग्जाम क्लियर करना भी उम्मीदवार के लिए जरूरी है। बात सैलरी की करें तो बता दे सिलेक्ट किए गए उम्मीदवार को हर महीने 19900 से लेकर ₹63200 तक की सैलरी भुगतान मिलेगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।