बिहार में लेट से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं, बायोमेट्रिक सिस्टम के लिए तैयारी तेज

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 अप्रैल 2022, 1:23 अपराह्न

बिहार सरकार (Bihar Government) के कर्मचारी जो लेट से दफ्तर आते हैं, उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। प्रदेश के सरकारी कर्मियों को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) ने अहम फैसला लिया है। एक जून से बिहार के सभी जिलों के सरकारी कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी को अनिवार्य (Bihar Biometric System For Employee) कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकार के कर्मचारियों को हाजिरी अब बायोमेट्रिक लगाना होगा।

Bihar Biometric System

सरकारी दफ्तरों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन

बायोमेट्रिक हाजिरी एक जून से लगाने को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में दिशा निर्देश दिया जा चुका है। इसको लागू करने के लिए गृह विभाग ने सभी विभागों के महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी विभागीय अध्यक्ष, जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षकों, प्रमंडलीय आयुक्त और आइजी- डीआईजी रेंज के अधिकारियों को पत्र लिखा है।

Bihar Biometric System

सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने को लेकर तैयारी तेज हो चुकी है। इसके लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदारी और इसे इंस्टॉल करने को लेकर निर्देश मिल चुका है। इसके अलावा जहां पहले से ही प्रदेश के मुख्यालय स्थित कार्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था है, वहां अब आधार कार्ड पर आधारित बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था बहाल करने की तैयारी तेज है।

Bihar Biometric System

जानकारी के लिए बता दें कि वैसे कार्यालयों में जहां पहली दफा हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जा रहा है, वहां पर 19 अप्रैल को प्रशिक्षण का कार्यक्रम है। क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण देने के लिए कर्मियों को बायोमेट्रिक के नोडल पदाधिकारी, ट्रेनर, सभी विभागों के आईटी मैनेजर और बेल्ट्रॉन के अफसर भी शामिल होंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।