देश की छठी Vande Bharat Train के रूट का हुआ ऐलान, जाने कब और कहां से चलेगी!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 नवम्बर 2022, 1:08 अपराह्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कुछ दिन पहले ही चेन्नई और मैसूर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (New Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया है।

6th Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कुछ दिन पहले ही चेन्नई और मैसूर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (New Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया है। इसी के साथ देश को पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। बता दें यह देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है। वही इस श्रृंखला में अब छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी जल्द पटरी पर दौड़ती नजर आयेगी। जानकारी के मुताबिक यह छठी वंदे भारत ट्रेन विजयवाड़ा और सिकंदराबाद (Vijayawada and Secunderabad Vande Bharat Express) के बीच चलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि यह अगले महीने तक चल सकती है।

ऐसे में अगर यह ट्रेन दिसंबर 2022 तक चलती है, तो यह है दक्षिण भारत को मिलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इसी के साथ देश को भी छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार मिल जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी द्वारा किया गया है। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि साउथ को जल्द ही दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। बता दो जिस दौरान उन्होंने यह ऐलान किया उस समय मौके पर साउथ सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन के साथ-साथ डिविजनल रेल मैनेजर अभय गुप्ता भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा किए गए इस ऐलान में कहा गया कि- मैंने रेल मंत्रालय से ऐसा अनुरोध किया था कि अभी वंदे भारत ट्रेन को सिकंदराबाद से विजयवाड़ा तक चलाने के लिए तकनीकी मंजूरी है। हालांकि उन्होंने इस दौरान यह नहीं बताया कि आखिर यह वंदे भारत ट्रेन कब से चलेगी।

कब से चलेगी छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

वहीं इस मामले पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन दिसंबर तक चल सकती है। इसके पीछे उन्होंने हर महीने एक नई भारत ट्रेन की सौगात को वजह बताया। उन्होंने कहा कि इस महीने जो ट्रेन बनी थी उसे चेन्नई से मैसूर रूट पर चलाया जा चुका है। फिलहाल जो वंदे भारत तैयार होगी उसे सिकंदराबाद के विजयवाड़ा रूट पर चलाया जा सकता है।

देश में किस-किस रुट पर चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

बता दे देश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात नई दिल्ली से वाराणसी तक के लिए मिली थी। उसके बाद नई दिल्ली से वैष्णो देवी के कटरा तक के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई। इसके बाद तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई के बीच और चौथी दिल्ली से उना (हिमाचल प्रदेश) और पांचवी चेन्नई से मैसूर के बीच रफ्तार भर रही है। इस कड़ी में जल्द ही देशवासियों को छठी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल जाएगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।