बिहार की बेटी संप्रीति यादव ने किया नाम रोशन, Google ने ऑफर किया करोड़ों का पैकेज

कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो ऊंचाइयों को हासिल करना और सफलता की मिसाल बनना नामुमकिन नहीं होता… यह बात बिहार के पटना में रहने वाली संप्रीति यादव ने सच कर दिखाई है। एक वक्त था जब बिहार (Bihar) की बेटी संप्रीति यादव (Sampriti Yadav) को देश की चार बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर आए थे, लेकिन उनकी नजर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में नौकरी (Sampriti Yadav Success Story) करने का सपना देख रही थी। ऐसे में उन्होंने अपने दम पर अपने सपने को सच करने की उड़ान भरी और आखिरकार इसे सच कर दिखाया।

Sampriti Yadav

गूगल ने संप्रीति यादव को दिया करोड़ का सैलरी पैकेज

संप्रीति यादव को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल ने 1.10 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज (Sampriti Yadav Got Job In Google) ऑफर किया है। इस खबर के बाद संपत्ति का नाम दुनिया भर में गूंज रहा है। वही यह खबर सुनने के बाद उनके घर में भी खुशी की लहर दौड़ गई है और देश के हर हिस्से से उनके माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Sampriti Yadav

whatsapp channel

google news

 

कौन है संप्रीति यादव

संप्रीति यादव बिहार के पटना की रहने वाली है। संप्रीति ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की है। संप्रीति 14 फरवरी से गूगल में काम करना शुरू करेंगी। यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, वही संप्रीति की इस उपलब्धि पर राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में खुशी का माहौल है।

Sampriti Yadav

नौकरी के लिए पार किये गूगल के नौ राउंड

संप्रीति यादव को यह मुकाम इतनी आसानी से नहीं मिला, इसके लिए उन्होंने न सिर्फ कठिन परिश्रम किया बल्कि गूगल में नौकरी पाने के लिए गूगल के 9 राउंड के इंटरव्यू को भी पार किया। इस राउंड में पटना की लाडली संपरीति यादव ने सभी सवालों का सटीक और सही जवाब दिया, जिसके बाद गूगल ने उनका चयन करते हुए उन्हें 1.10 करोड़ रुपए का नौकरी ऑफर दिया।

वही अपनी इस उपलब्धि को लेकर संप्रीति का कहना है कि गूगल की टीम की तरफ से ऑनलाइन नौ इंटरव्यू लिए गए। मैंने इंटरव्यू के लिए कड़ी मेहनत की थी। सभी राउंड में मेरे जवाब से गूगल के अधिकारी संतुष्ट रहें, जिसके बाद मुझे यह जॉब ऑफर की गई। समिति ने कहा अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उसके हिसाब से ही खुद को उसके लिए तैयार करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Sampriti Yadav

संप्रीति बिहार के पटना के नेहरू नगर में अपने परिवार के साथ रहती है। उनके पिता रामाशंकर यादव एक बैंक अधिकारी हैं और उनकी मां शशि प्रभा बिहार सरकार में योजना एवं विकास विभाग में सहायक निर्देशक के पद पर तैनात हैं। संप्रीति ने अपनी इस उपलब्धि से बिहारके साथ-साथ भारत का नाम भी गौरवान्वित किया है।

Share on