नए ब्रिज बन जाने से 6 घंटे की दूरी हुई बस 2 घंटे, Google Map ने दिखाया नया रूट

बदलते बिहार (Bihar) की तस्वीर राज्य में कई पुल और एक्सप्रेस-वे (Expressway In Bihar) की तर्ज पर गढ़ी जा रही है। इस कड़ी में बिहार में बने मुंगेर के नए पुल (Munger Ganga Bridge) के सुचारू रूप से शुरू हो जाने से अब लोगों को ना सिर्फ सहूलियत मिलेगी, बल्कि साथ ही लखीसराय और खगड़िया व बेगूसराय जाने का सफर आसान और सुगम हो गया है। गूगल मैप में भी लखीसराय से खगड़िया बेगूसराय जाने वाले रूट को अपडेट करते हुए यह दिखाया है कि यह सफर अब बेहद कम समय का हो गया है। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि एक सुरक्षित यात्रा भी कर सकेंगे।

munger bridge

अपडेट हुआ गूगल पर बिहार का मुंगेर!

गूगल मैप के मुताबिक जहां यह सफर पहले 6 घंटे का होता था। वहीं अब मुंगेर के नए पुल की सौगात मिलने के बाद यह सफर महज दो से ढाई घंटे का रह गया है। बता दे गूगल मैप पहले इन जिलों में जाने का रास्ता बड़हिया हथीदह से बताता था, या फिर मुंगेर नवगछिया पुल, भागलपुर से होते हुए लोग खगड़िया जा पाते थे। वही लखीसराय से बेगूसराय जाने के लिए बड़हिया हथीदह का रास्ता लोगों के लिए सही तो था, लेकिन खगड़िया जाना बेगूसराय के साथ ही भागलपुर के रास्ते में भी कठिनाइयों से भरा हुआ था, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।  वहीं अब गूगल मैप में भागलपुर का डायरेक्ट रास्ता दिखाना खत्म कर दिया है।

munger bridge

whatsapp channel

google news

 

कम हुआ समय आसान हुआ सफर 

गूगल में आपके मुताबिक बेगूसराय के रास्ते खगड़िया की दूरी 92 किलोमीटर दिखाई गई है। इस दूरी को पूरा करने में करीबन 2 घंटे 21 मिनट का समय गूगल मैप द्वारा दिखाया जा रहा है। वाहन से सफर करने वालों की मानें तो इससे करीबन 3 घंटे से अधिक का समय बेगूसराय के रास्ते खगड़िया जाने में लग जाता है। वही बात भागलपुर के रास्ते की करें तो बता दे भागलपुर के रास्ते खगड़िया पहुंचने में 6 घंटे से अधिक का समय लगता था। इसकी दूरी 196 किलोमीटर के करीब मैप में दर्शाइए गई थी। ऐसे में यदि नवगछिया पुल जाम रहा तो 1 से 2 घंटे अतिरिक्त समय लग जाता था, लेकिन अब गूगल मैप ने भागलपुर के मुंगेर गंगा पुल से खगड़िया या फिर बेगूसराय जाने के रास्ते को बेहतर बताया है।

Also Read:  पटना के इन टॉप स्कूलों ने एडमिशन के लिए निकाला डेट, जानिए कितनी है फॉर्म की कीमत

munger bridge

नए गूगल मैप के मुताबिक लखीसराय से मुंगेर गंगा पुल होते हुए खगड़िया की दूरी 77 किलोमीटर रह गई है, जिसमें 2 घंटे के करीब समय लग सकता है जो कि दूसरे रूटों के मुकाबले काफी कम है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को पुल का लोकार्पण कर राज्य को इसकी सौगात दे चुके हैं और इस पर आवागमन शुरू हो गया है।

Share on