बिहार से इन दो शहरों के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कुछ ही ही घंटों में पहुचेंगे दिल्ली-मुबंई

बिहार वासियों को रेलवे की ओर से एक नई सौगात मिलने वाली है। दरअसल बिहार (Bihar) से मुंबई (Mumbai) और दिल्ली (Delhi) का सफर अब और भी आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaferpur) से दिल्ली और मुंबई के लिए हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का परिचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही महज कुछ घंटों में वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए बिहार वासी दिल्ली और मुंबई का सफर तय कर सकेंगे।

Vande Bharat Express

बिहार से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दे बिहार से दिल्ली जाने के लिए जहां पहले 20 से 22 घंटे का समय लगता था। वही वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए अब यह सफर महज 14 से 15 घंटे में तय किया जा सकेगा। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 10 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें उत्तर बिहार से दो ट्रेनों को चलाने की तैयारी चल रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस को सोनपुर रेल मंडल के बरौनी और समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से चलाने की योजना बनाई जा रही है।

Vande Bharat Express

whatsapp channel

google news

 

मालूम हो कि यह दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेगी। उत्तर बिहार से गुजरने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस महज 14 से 16 घंटे के बीच आपको दिल्ली तक पहुंचाएगी। इस कड़ी में मार्ग पर पड़ने वाली पुलियों की लाइन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 10 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव दिया गया है।

Vande Bharat Express

जानकारी के मुताबिक उत्तर बिहार से दिल्ली और मुंबई के लिए दो ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए सिंगल लाइन को डबल करने का काम भी किया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस में मेमू का इस्तेमाल भी किया जाएगा। बता दे मौजूदा समय में मेमू का उपयोग स्थानीय रूप से यात्री ट्रेनों के साथ-साथ महानगरों में मेट्रो ट्रेनों के लिए किया जाता है।

Share on