Sariya Rate Today: घर बनवाने का है मन तो जल्दी करें, इतने सस्ते फिर नहीं मिलेंगे सरिया-सीमेंट-ईंट

देश के तमाम हिस्सों में बारिश का सीजन शुरू होने के साथ ही कंस्ट्रक्शन सेक्टर (Construction Sector) पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। दरअसल बारिश का मौसम आते ही कंस्ट्रक्शन के सामानों में भारी गिरावट (Construction Materials Price) दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक बालू, सीमेंट, सरिया सभी की कीमतों (Building Materials Prices) में तेजी से गिरावट आई है। यही वजह है कि कंस्ट्रक्शन सामानों के घटते दाम के साथ ही बाजार में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ गई है।

4500 रुपये की आई गिरावट

गौरतलब है कि मांग बढ़ने के बाद सरिया के भाव में कुछ उछाल आया है। बता दे पिछले महीने में देश के विभिन्न शहरों में सरिया की कीमत ₹4500 प्रति टन महंगाई के साथ दर्ज की गई है। हालांकि अभी भी सरिया के भाव पहले के मुकाबले बेहद कम है, वहीं सीमेंट और बालू के दाम में किसी तरह का कोई उछाल नहीं आया है।

बारिश के मौसम में बढ़ जाते हैं दाम

रिकॉर्ड के मुताबिक कंस्ट्रक्शन के सामान की कीमत इस साल के मार्च-अप्रैल में सबसे हाई लेवल पर दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बाद सरिया, सीमेंट जैसी कंस्ट्रक्शन सामग्रियों की कीमत में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। खासकर सरिया के रेट में जून महीने के पहले सप्ताह में भारी गिरावट दर्ज की गई। इतना ही नहीं कई शहरों में तो सरिया के भाव करीब-करीब आधे हो गए। वहीं जून में मानसून की दस्तक के साथ ही एक बार फिर दाम में उछाल आया, लेकिन अभी भी कई जगहों पर सस्ते सरिया मार्केट में उपलब्ध है।

whatsapp channel

google news

 

गौरतलब है कि सरिया के भाव में कुछ जगहों पर उछाल भी दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर मार्च महीने में ₹85000 टन तक सरिया की कीमत पहुंच गई थी, लेकिन मौजूदा समय में इसके ज्यादातर शहरों में कीमत ₹49000 से लेकर ₹59000 प्रति टन रह गई है। वहीं ब्रांडेड सरिया के भाव की बात करें तो बता दे इस महीने की शुरुआत में यह 80 से ₹85000 प्रति टन तक पहुंच गया है।

सबसे सस्ता सरिया मुबंई में उप्लब्ध

भारत के कई शहरों में सरिया की कीमत अलग-अलग है। आर्यनमार्ट की वेबसाइट पर जारी की गई सरिये की कीमत के मुताबिक इसमें हर दिन उछाल और गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दे पिछले महीने मुंबई आंकड़ों के मुताबिक एकलौता शहर था, जहां पर सबसे सस्ता सरिया मिल रहा था। बीते महीने में मुंबई में सरिया के भाव ₹400 प्रति टन गिरावट दर्ज की गई थी। इसके अलावा सरिया की कीमत में गिरावट ₹1100 से लेकर ₹4500 तक दर्ज की गई थी।

किस शहर में हैं सरिया का क्या दाम

  1. दिल्ली: 55,000 56,900 (+1900)
  2. मुंबई (महाराष्ट्र): 55,200 54,800 (-400)
  3. कानपुर (उत्तर प्रदेश): 57,000 59,000 (+2000
  4. मुजफ्फरनगर (UP): 52,900 55,000 (+2100)
  5. जालना (महाराष्ट्र): 54,000 55,100 (+1100)
  6. मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब): 54,300 57,000 (+2700)
  7. चेन्नई (तमिलनाडु): 55,000 58,000 (+3000)
  8. गाजियाबाद (UP): 53,000 55,800 (+2800)
  9. इंदौर (मध्य प्रदेश): 53,500 55,300 (+1800)
  10. गोवा: 53,800 57,000 (+3200)
  11. दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल): 45,300 49,000 (+3700)
  12. कोलकाता (पश्चिम बंगाल): 45,800 49,500 (+3700)
  13. नागपुर (महाराष्ट्र): 51,000 54,200 (+3200)
  14. हैदराबाद (तेलंगाना): 52,000 56,500 (+4500)
  15. जयपुर (राजस्थान): 52,200 55,700 (+3500)
  16. भावनगर (गुजरात): 52,700 56,700 (+4000)
  17. रायगढ़ (छत्तीसगढ़): 48,700 52,400 (+3700)
  18. राउरकेला (ओडिशा): 50,000 53,400 (+3400)

* बता दे सरिया की ये कीमत 4 जून से लेकर 4 जुलाई तक की है।

Share on