बुक करें पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का रिजर्वेशन टिकट, जाने ट्रेन का किराया और शेड्यूल्ड डिटेल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 जून 2023, 10:57 पूर्वाह्न

पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार अब खत्म हो गया है। 28 जून यानी इसी बुधवार से ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।

Patna-Ranchi Vande Bharat Express Train schedule And Ticket Fare: पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार अब खत्म हो गया है। 28 जून यानी इसी बुधवार से ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। बता दें इसका उद्घाटन 27 जून को रांची में किया जाएगा, जिसके बाद से ट्रेन नियमित रूप से परिचालन में होगी। रेलवे ने ट्रेन के शेड्यूल को भी मंजूरी दे दी है। गाड़ी में सफर के लिए रिजर्वेशन शुरू हो गया है। 2 बार पटना रांची के बीच सफल ट्रायल के बाद ट्रेन के परिचालन को मंजूरी मिली है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कितनी होगी पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सीटें?

बता दे 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन का काम शनिवार से ही शुरू हो गया है। ट्रेन में यात्री 28 जून के बाद से रोजाना सफर कर पाएंगे। बता दें कि 8 कोच वाली पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एसी चेयर कार में 423 और एग्जेक्यूटिव कार में 40 सीटें सेट की गई है।

कितना होगा पटना रांची वंदे एक्सप्रेस ट्रेन का किराया?

पटना से रांची के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी चेयर कार का किराया 1025 रुपए और एग्जेक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपए रखा गया है। बता दे रांची से पटना के लिए क्रमशः दो श्रेणियों का किराया 1175 रुपए और 2110 रुपए रखा गया है। इसमें यात्रियों के लिए पटना से रांची जाने के दौरान नाश्ता और रांची से पटना आने के दौरान खाने की व्यवस्था भी दी जाएगी।

बता दे पटना से रांची के लिए नाश्ते के लिए एसी चेयर कार के लिए 157 रुपए और एग्जेक्यूटिव दर्जे के लिए 190 रुपए निर्धारित की गई है। वही रांची से पटना लौटने के दौरान खाने के रेट दोनों दलों के लिए क्रमशः 308 और 369 रुपए हो जाएंगे। मालूम हो कि पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक 8 कोचों वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह के 6 दिन चलेगी। हालांकि मंगलवार के दिन यह ट्रेन बंद होगी।

क्या होगा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का समय शेड्यूल

बात रांची-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस की समय सारणी की करे, तो बता दे कि गाड़ी नंबर 02439 रांची से 10:30 बजे खुलेगी। इसके बाद ट्रेन 10:50 बजे मेसरा, 11:45 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे चरही, 12:45 बजे हजारीबाग टाउन, 13:20 बजे बरही, 14:08 बजे कोडरमा, 14:50 बजे पहाड़पुर, 15:40 बजे गया, 16:23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17:25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर यह पटना से 07.00 बजे रवाना होगी और वापसी रुट को फोलो करते हुए 01.00 बजे रांची पहुंचेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।