Good News: अब Google Translate में भोजपुरी और संस्कृत का भी सपोर्ट, अब इन भाषाओं में भी मिलेगी जानकारी

Google I/O 2022 ने कंपनी के कई नए फीचर्स (Google New Feature) और डिवाइस को पेश किया है। इसके साथ ही गूगल का यह मेगा इवेंट इस बार कुछ नये और खास अंदाज के साथ अपडेट हुआ है। गूगल ने अपने ट्रांसलेशन टूल (Google Translate Tool Language) में लैंग्वेज को अपडेट करते हुए 24 नई लैंग्वेज को इसमें जोड़ा है। बता दे अब गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) कुल 133 लैंग्वेज को सपोर्ट करता है, जिसमें भोजपुरी संस्कृत साहित्य लैंग्वेज (Google Support Bhojpuri And Sanskrit Language) को भी ऐड किया गया है।

Google IO 2022

अब इन भाषाओं में भी होगा गूगल ट्रांसलेट

गूगल ने अपने इस मेगा इवेंट के दौरान बताया कि नए ऐड किए गए सभी लैंग्वेज को ग्लोबली 300 मिलियन से ज्यादा लोग अब यूज कर सकते हैं। साथ ही गूगल कंपनी ने यह भी कहा कि मिजों को नॉर्थ ईस्ट इंडिया में लगभग 800,000 लोग बोलते हैं। इस तरह सेंट्रल अफ्रीका में Lingala को 45 मिलियन लोग यूज करते हैं।

Google IO 2022

whatsapp channel

google news

 

अब इन भाषाओं में करे गूगल पर ट्रांसलेट

बता दे गूगल ट्रांसलेट के इस अपडेट के साथ कई अमेरिका स्वदेशी भाषाओं क्वेचुआ, गुआरानी और आयमारा और एक अंग्रेजी बोली सिएरा लियोनियन क्रियो को भी गूगल ट्रांसलेट में जोड़ा गया है। गूगल ट्रांसलेट में ऐड की गई 24 लैंग्वेज की पूरी लिस्ट कुछ इस तरह है। असमिया, आयमारा , बाम्बारा,, भोजपुरी, धिवेही, डोगरी, Ewe, गुआरानी, Ilocano, कोंकणी, क्रिओ, कुर्द (सोरानी), लिंगाला, लुगांडा,मैथिली, Meiteilon,मिज़ो, ओरोमो , क्वेशुआ, संस्कृत, सेपेडी, टिग्रीन्या, सोंगा, Twi इन सभी भाषाओं में ट्रांस्लेट कर सकते हैं।

Google IO 2022

बता दे इन नई भाषाओं को लेकर गूगल की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि Zero-Shot Machine Translation के जरिए ऐड किया गया है। जहां पर मशीन लर्निंग मॉडल केवल monolingual टैक्सट को देखता है। यहां अब आप इन नई भाषाओं के ट्रांस्लेशन के साथ आप अपनी भाषा में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Share on