आनंद महिंद्रा की दरियादिली का जवाब नहीं, जुगाड़ जीप बनाने वाले शख्स को तोहफे में दी नई Mahindra Bolero

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी (Mahindra and Mahindra) के कर्ता-धर्ता आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया (Anand Mahindra Twitter) पर दिलचस्प तस्वीरें और खबरों को साझा करना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में जब बीते दिनों Historicano नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो अपलोड हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले दत्तात्रेय लोहार नाम के एक व्यक्ति ने कबाड़ से जुगाड़ (Dattatraya Lohar Jugad Jeep) से एक अनोखी जीप बनाई। इसको देख आनंद महिंद्रा दत्तात्रेय लोहार के फैन हो गए और इसके बाद जो उन्होंने कहा उसने उसकी किस्मत खोल दी।

Anand Mahindra Give Bolero to Dattatraya Lohar

जुगाड़ जीप ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल

इस वीडियो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने इसे अपने ट्विटर पर शेयर किया और जीप बनाने  वाले दत्तात्रेय लोहार के हुनर की जमकर तारीफ थी। इस जुगाड़ जीप की सबसे खास बात यह थी कि यह सेल्फ से नहीं, बल्कि बाईक की तरह सेल्फ किक से स्टार्ट होती है।

Anand Mahindra Give Bolero to Dattatraya Lohar

whatsapp channel

google news

 

इस दिलचस्प जुगाड़ जीप का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा- स्थानीय अधिकारी जल्द ही इस व्यक्ति को वाहन चलाने से रोक देंगे, क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें इसके बदले बोलेरो की पेशकश करूंगा। हमें प्रेरित करने के लिए उनकी रचना को प्रदर्शित किया जा सकता है, क्योंकि संसाधन का अर्थ है कम साधनों में अधिक करना।

जुगाड़ जीप के बदले मिली महिंद्रा बोलेरो

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खबर को शेयर करते हुए दत्तात्रेय लोहार को इस जुगाड़ जीप के बदले महिंद्रा बोलेरो देने का वादा किया और उन्होंने अपना वादा निभाया भी हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- हमें खुशी है कि उन्होंने एक बोलेरो के लिए अपने वाहन का आदान प्रदान करने का प्रस्ताव स्वीकार किया। कल उनके परिवार को नई महिंद्रा बोलेरो मिली। हमें गर्व से उनकी जीप को अपने संग्रह में शामिल कर लिया है।

Anand Mahindra Give Bolero to Dattatraya Lohar

आनंद महिंद्रा ने आगे कहा कि दत्तात्रेय लोहार कि ये जीप हमारी रिसर्च वैली में सभी प्रकार की कारों के हमारे संग्रह का हिस्सा होगी। यह हमें साधन संपन्न होने के लिए प्रेरित करते हैं।

Anand Mahindra Give Bolero to Dattatraya Lohar

बता दे दत्तात्रेय ने ये जुगाड़ जीप अपने बेटे की इच्छा को पूरी करने के लिए बनाई थी। इसे बनाने में उन्होंने तकरीबन 60,000 खर्च किए थे। वहीं अब उन्हें नई महिंद्रा बोलेरो मिल गई है जिससे उनका परिवार बेहद खुश है।

Share on