Patna Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, तीज से पहले मिला खरीदारी का सुनहरा मौका

Patna Gold Rate: हाल-फिलहाल अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। क्योंकि इन दिनों लगातार सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। पटना के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। बता दे शनिवार 9 सितंबर को 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 350 से ₹400 प्रति 10 ग्राम नीचे गिर गई है। वहीं चांदी में भी ₹1500 प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको डिटेल में बताएं कि आज सोने-चांदी के दम क्या है?

क्या है आज सोने का भाव(Patna Gold Rate)?

राजधानी पटना के सराफा बाजार में शनिवार यानी 9 सितंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹54800 प्रति 10 ग्राम है, जबकि इससे पहले शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 55150 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही थी। वही आज 24 कैरेट सोने की कीमत 61400 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि कल 24 कैरेट सोने की कीमत 61,800 प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा 18 कैरेट के सोने की कीमत में भी भारी गिरावट हुई है। आज 18 कैरेट का गोल्ड 46,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।

1500 रुपए सस्ती हुई चांदी

सोने के अलावा आज चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पटना के सर्राफा बाजार में कल की तुलना में चांदी आज 1500 रुपए सस्ती हो गई है। शुक्रवार को चांदी की कीमत 71500 रुपए प्रति किलो थी। वही आज यह कीमत 70,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पटना के सर्राफा  कारोबारी की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में यह सोना और चांदी खरीदने का सबसे अच्छा मौका है।

क्या है आज का सोना एक्सचेंज रेट?

वहीं अगर आप सोना बेचने या फिर एक्सचेंज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो बता दें कि आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट ₹53000 चल रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 45,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं अगर आप चांदी को बेचने के बारे में सोच रहे हैं, तो बता दे कि आज चांदी को बेचने का रेट 67000 प्रति किलोग्राम है।

whatsapp channel

google news

 

ये भी पढ़ें- 2023 तक ग्रेजुएट लड़कियों को बिहार सरकार दे रही 50 हजार, 30 सितंबर से पहले यहां करें आवेदन

Share on