Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, जाने ये खरीदारी का है सही समय या और गिरने वाले है दाम, देखें पूरी लिस्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 फरवरी 2023, 12:45 अपराह्न

Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते में सोने और चांदी के भाव लगातार नीचे गिर रहे हैं। बजट के बाद तेजी से बदल रहे सोने और चांदी के भाव में अब रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। बीते दो दिनों में सोना काफी सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के दाम में भी भारी गिरावट आई है। आज यानी 5 फरवरी 2023 के दिन रविवार को 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹584 की गिरावट दर्ज की गई है, तो वही बात चांदी की करें तो बता दें कि यह 2200 रुपए की गिरावट के साथ आज बाजार में बिक रहा है।

Gold-Silver Price Today

क्या है सोने के दाम?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाजारों जैसे- इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बिलासपुर, रायपुर और दूर्ग की बात करें तो बता दें कि यहां पर सोने में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट का 8 ग्राम प्योर गोल्ड कल के मुकाबले आज ₹584 सस्ता बिक रहा है।

क्या है चांदी के दाम?

बात चांदी की करें तो बता दे कि आज चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। 2 दिनों में चांदी 3000 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं 24 घंटे में 2200 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज के भाव की बात करें तो बता दे कि आज बाजार में सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है।

कैसे कम होते हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी के दाम की गिरावट हमेशा लोगों के बीच कई तरह के सवाल खड़े करती है। लोग यह जानने के लिए बड़े उत्सुक होते हैं कि आखिर कैसे सोने और चांदी के दाम तय किए जाते हैं। बता दे भारत में सोने और चांदी की कीमत बकायदा बाजार की ट्रेनिंग के हिसाब से तय की जाती है, जिस दिन ट्रेंडिंग ज्यादा होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग के दिन बाजार में उसके भाव उसी के आधार पर तय किए जाते हैं। हालांकि यह सेंट्रल प्राइस होता है, जिसमें कुछ और चार्ज के साथ अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के दाम अलग-अलग होते हैं। साथ ही इस पर लगने वाला मेकिंग चार्ज भी हर शहर में अलग होता है और इन सब को जोड़कर ही सोने और चांदी की कीमत तय की जाती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।