Gold Rate In Patna: गिरे सोने और चांदी के भाव, जानें अपने शहर की सर्राफा मंडी का लेटेस्ट रेट

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 02 नवम्बर 2023, 10:38 पूर्वाह्न

Gold Rate In Patna: पटना के सराफा बाजार मे आज के सोने का भाव में कमी आई है, वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी कमी देखी जा रही है।

नवंबर महीने से लग्न की शुरुआत होने जा रही है इसके अलावा 8 दिन बाद धनतेरस का पर्व भी है। ऐसे में आज राजधानी पटना में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। पटना के सराफा बाजार के मुताबिक आज 22 और 24 कैरेट के सोने का भाव में कमी आई है, वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी कमी देखी जा रही है। देखा जाए तो यह सोना और चांदी खरीदने(Gold Rate In Patna) का उपयुक्त समय है।

कितना है आज सोने का रेट ?

पटना सराफा बाजार मे गुरुवार यानी की 2 नवंबर को 22 कैरेट सोने का भाव 57000 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव 63600 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।  बता दे कि इसके पहले 1 नवंबर तक 24 कैरेट सोने का भाव 64100 प्रति 10 ग्राम रहा था, वही 22 कैरेट सोने का भाव 57500 प्रति 10 ग्राम रहा। इस तरह देखा जाए तो आज 22 और 24 कैरेट के सोने में ₹500 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। इसके अलावा आज 18 कैरेट सोने का भाव 48500 प्रति 10 ग्राम है।

आज का चांदी का रेट

पटना के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में भी कमी देखने को मिल रही है। आज चांदी की कीमत मे ₹500 प्रति किलो की कमी आई हैं। इससे चांदी का भाव घटकर 71000 रुपए प्रति किलो हो गया है जबकि कल चांदी का भाव 71500 प्रति किलोग्राम रहा था।

आज सोना-चाँदी का एक्सचेंज रेट

अगर आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दे कि आज पटना सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने के एक्सचेंज का रेट 55550 प्रति 10 ग्राम का है, जबकि 18 कैरेट सोने के एक्सचेंज का रेट 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम का है। इसके अलावा चांदी बेचने या एक्सचेंज करने का रेट 68000 प्रति किलो है।

एक नजर मे देखें :- आज 2 नवंबर 2023 सोन-चाँदी का भाव (Gold Rate In Patna)

24 कैरेट सोने का भाव- 64100 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव- 57000 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव- 48500 प्रति 10 ग्राम

चाँदी का भाव – 71000 रुपए प्रति किलो

ये भी पढ़ें- जमाने को ताखे पर रख सचिन पायलट ने सारा अब्दुल्ला से रचाई थी शादी, फिर क्यो हुआ तलाक!  

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।