Gold Price Today: औंधे मुँह गिरा सोने का दाम, ये है सोने की खरीदारी का सही समय?

बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में हो रही लगातार गिरावट के चलते आज सोने के दाम (Gold Price Today) ₹50000 प्रति 10 ग्राम से नीचे चले गए हैं। एमसीएक्स वायदा कारोबार में सोना शुक्रवार को ₹49,971 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया था। इतना ही नहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलीवरी के लिए सोना ₹158 यानी 0.1% की गिरावट के साथ ₹50070 प्रति 10 ग्राम रह गया है।

Gold Price Today

तेजी से लुटक रहे सोने के दाम

गौरतलब है कि 1 जुलाई को केंद्र सरकार ने सोने के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दी थी। यही वजह है कि सोना ₹52,300 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से सोने के दामों में हो रही गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। मौजूदा समय में सोना ₹50000 से नीचे लुढ़क कर जा चुका है।

Gold Price Today
Image Credit- Social Media

बात यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान की करें तो बता दे उस दौरान सोने की कीमत ₹55,000 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े पर पहुंच गई थी, लेकिन साल 2022 में सोने के दाम कई बार 50000 से ₹55000 प्रति 10 ग्राम के बीच में ऊपर नीचे होते नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब साल 2022 में सोने के दाम 50000 से नीचे पहुंच गए हैं।

whatsapp channel

google news

 

Gold Price Today

क्या यह सोना खरीदने का सही समय?

सोने की लुढ़कते दाम को लेकर लोगों के दिलों-दिमाग में यह सवाल घूमने लगा है कि क्या यह सोने को खरीदने का सही समय है? बहरहाल  सोने के दामों में हो रही गिरावट को देखते हुए सोना खरीदने का यह सुनहरा मौका है। साथ ही जो महंगा होने के चलते सोने की खरीदारी से परहेज करते हैं उन लोगों के लिए अच्छा समय है। बता दे अगले कुछ समय में सोने के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में सोने में निवेश की सोच रहे हैं, तो इस समय में खरीदारी शुरू कर सकते हैं क्योंकि त्योहारी सीजन के आने के साथ ही सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी आ जाएगी।

Share on