अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी ने लगाई लंबी छलांग, जानिए अब मुकेश अंबानी से हैं कितने पीछे!

भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने अब पूरी दुनिया के रईसों में अपनी खास जगह बना ली है। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी विश्व के टॉप 20 रईसों में शामिल हो गए हैं। और उनका ये उछाल मुकेश अंबानी की रैंकिंग पर असर डाल सकता है।

Bloomberg Billionaires Index की सूचि में ऊंचाई पर नाम

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 65.2 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही अडानी इस सूची में 16वा स्थान पाने में कामयाब हुए हैं। ये नायाब उछाल अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी की वजह से हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 जून, 2021 को अडानी का नेटवर्थ 77 अरब डॉलर पहुंच गया था। और इस आंकड़े के साथ वो मुकेश अंबानी के लिए बड़ा कंपटीटर साबित हो रहे थे। लेकिन 14 जून के बाद से अडानी के शेयर में काफी गिरावट आई। इससे अडानी की नेटवर्थ नुकसान में चली गई और वो 25वे पायदान पर पहुंच गए थे।

अडानी ग्रुप के शेयर्स में आई तूफान सी तेज़ी

अडानी ग्रुप के शेयरों में हाल फिलहाल में काफी तेजी देखने को मिली है। तीन महीने पहले ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर पीक पर पहुंच गए थे। लेकिन मीडिया में छपी कुछ खबरों की वजह से उनके शेयर्स में गिरावट आ गई।

मीडिया की किस खबर ने डाला असर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपोजिटरी लिमिटेड ने तीन विदेशी फंड के अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया है। इसके साथ ही अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के शेयर भी उन्हीं के पास है। लेकिन अडानी ग्रुप ने इस खबर का खण्डन किया था।

whatsapp channel

google news

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक पहुंचे 12वे पायदान पर

भारत के साथ ही एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 12वे स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 12वा स्थान प्राप्त हुआ है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 85.6 अरब डॉलर है। इस साल इस नेटवर्थ में 8.88 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही अंबानी 12वे पायदान पर पहुंच गए।

Share on