2022 तक पाइप के जरिये पटना से राजगीर तक जायेगी गंगा नदी , फिर गया और नवादा

रविवार के दिन मुख्यमंत्री ने हवाई यात्रा से पाइपलाइन के जरिये गंगा नदी के पानी को राजगीर तक पहुंचाये जाने के काम का जायजा लिया, मुख्यमंत्री के साथ जल सन्साधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थी। मुख्यमन्त्री की योजना राजगीर के जू सफारी के भी नीरीक्षण की थी , वे राजगीर से जुड़ी कई परियोजना पर चल रहे कार्य का मूल्यांकन करने वाले थे, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें सड़क मार्ग से वापस आना था, लेकिन ऐन वक्त पर मौसम बिगड़ने के कारण वे हवाई मार्ग से ही पटना लौट आए।

हाथीदह मे स्टोर कर पेयजल मे होग इस्तेमाल

सीएम हेलीकाप्टर से उस एलायनमेंट का जायजा ले रहे थे, जिससे गंगाजल को पटना से राजगीर पंहुचाया जाना है। राजगीर मे गंगा जल पहुंचाने के बाद इसे नवादा तथा गया जिले मे भी पहुंचाया जाएगा। 2022 के मार्च तक गंगा जल राजगीर मे पहुंच जाएगा। पटना से राजगीर तक गंगा जल पाइपलाइन के जरिए पहुंचाया जाएगा। नीरीक्षण यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हाथीदह भी पहुंचे जहां लोहे के बड़े-बड़े पाइप के द्वारा गंगा जल को राजगीर पहुंचाया जाना है। वहां इसे स्टोर कर इसे पेयजल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

70 फीसदी हो चुका है काम

सीएम नीतीश कुमार ने अत्यंत ही बारीकी से गांवों के नक्शे के साथ पूरे एलायनमेंट पर बातचीत की। इस दौरान उन्होने इस योजना से जुड़े कार्यो का भी निरीक्षण किया। पूरा किए गए कार्य के सम्बन्ध मे उन्होंने बताया कि राजगीर तक गंगा जल पहुंचाए जाने का 70 फीसद काम लगभग पूरा हो चुका है। अब महज 30 फीसदी काम को ही पूरा किया जाना बाकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य मे महामारी की वजह से कुछ समय से यह कार्य बंद रहा पर यह कार्य अपनी गति से चालू रहा।आगे उन्होने कहा कि राजगीर में गंगा जल पहुंचाने के कुछ महीने बाद ही नवादा और गया शहर में भी गंगा जल पहुंचा दिया जाएगा। बता दे कि राजगीर मे बन रहे‌ जू सफारी का भी जल्द ही उद्घाटन किया जाना है, मुख्यमन्त्री यहाँ आकर भी नीरीक्षण करनेवाले थे लेकिन खराब हुए मौसम की वजह से उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम कैंसिल कराना पड़ा।

Manish Kumar

Leave a Comment