8 अक्टूबर से पटना में जहाज से गंगा की लहरों की सैर करने का मिलेगा मौका, दो घंटे के लगेगें इतने चार्ज

गंगा की लहरों पर सैर की इच्छा रखने वाले सैलानियों के लिए एक अच्छी खबर है। 8 अक्टूबर से फ्लोटाफे क्रुजेज के द्वारा गंगा में एम वी अल्फा नाम का एक पानी जहाज का चलाया जाएगा। 300 रुपये का शुल्क अदा कर सैलानी दो घंटे तक गंगा की लहरों की सैर करने का आनंद ले सकेंगे। सप्ताह के सातों दिन जहाज का परिचालन किया जाएगा।

जहाज दोपहर 4:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक चलाया जाएगा। जहाज दो घंटे के गंगा में छह किलोमीटर की सैर कराएगा। जहाज एनआइटी घाट से खुलकर विभिन्न घाटों की सैर कराते हुए गंगा के टापू का भी भ्रमण कराएगा।

गौरतलब है कि जहाज पूरी तरह वातानुकूलित है। जहाज में लोगों को फिल्म ‘पाटलिपुत्र से पटना तक’ के माध्यम से पाटलिपुत्रा का इतिहास भी दिखाया जाएगा। विशेष आयोजन के लिए जहाज को तीन घंटे के लिए 12 हजार का शुल्क अदा करके बुकिंग की भी सुविधा है। एक बार में 40 लोग जहाज पर बैठकर सैर कर सकते हैं। जहाज में शौचालय की भी व्यवस्था है।

पथ परिवहन निगम शुरू करेगा कोरियर सेवा :

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा अब कोरियर सेवा का आरम्भ किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से सुविधा यह होगी कि छोटी दूरियों तक त्वरित गति से सामान पहुंचाया जा सकेगा। रेलवे की तर्ज पर शुरू की जाने वाली इस सेवा से निगम को आय मे वृद्धि की उम्मीद है।निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि इससे जहां एक ओर निगम की आय तो बढ़ेगी तो वहीं आम लोगों को सहूलियत भी होगी। निगम की सेवा आम कोरियर की अपेक्षा काफी तेज रफ्तार होगी।

whatsapp channel

google news

 

कहा गया कि निगम की बसें राज्य के हर छोटे-बड़े शहरों तक सेवा प्रदान करती है, ऐसे मे इस सेवा में कोरियर कार्य में लगी कंपनियों को भी काफी फायदा होगा। पटना से किसी क्षेत्र के लिए किसी भी तरह के पार्सल को कम समय में पहुंचाना आसान हो जाएगा। पटना से पूर्णिया जाना हो या दिल्ली जाना हो निगम की बसें उपलब्ध है। बता दें कि निगम की कोरियर सेवा के लिए अभी दरें तय नहीं की गई हैं। इस पर विचार किया जा रहा है।

Share on