Love Story: ‘बिहारी बाबू’ पर आया फ्रांस की मेम का दिल, शादी करने सात समंदर पार से पहुंची मुंगेर

बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) में हुई एक शादी इन दिनों खासा चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है…और ऐसा इसलिए है क्योंकि यह शादी 2 देशों के लोगों के बीच हुई है। शादी में दुल्हन फ्रांस की है और दूल्हा बिहार का… खास बात यह है कि यह लव कपल वैलेंटाइन वीक पर शादी करना चाहता था, लेकिन फ्रांस से रांची आने के बाद शर्लिन को 7 दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ा। इसके बाद वह अपने दुल्हे राजा रणवीर कुमार (Ranbir Kumar And Sherlyn Love Story) के संग मुंगेर के रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंची और शुक्रवार को अपने परिजनों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंधे।

Ranvir And Sharlin Love Story

रणवीर की हुई विदेशी दुल्हनिया शर्लिन

बिहारी बाबू बने दूल्हे राजा ने विदेशी दुल्हनिया संग कोर्ट मैरिज की। इस विदेशी दुल्हनिया और देसी दूल्हे की जोड़ी को देखने कोर्ट के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी थी। बता दे दूल्हा बने रणवीर कुमार इस कॉलोनी थाना क्षेत्र के मूंगरोरा मस्जिद गली के रहने वाले हैं और चेन्नई में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्रांस गए थे। साल 2015 में फ्रांस में ही पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात शर्लिन से हुई।

Ranvir And Sharlin Love Story

whatsapp channel

google news

 

कैसे शुरु हुई दोनों की प्रेम कहानी

पढ़ाई के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई और फिर धीरे-धीरे यह मुलाकाते बढ़ने लगी। मुलाकातों के साथ प्यार भी परवान चढ़ा। रणवीर के कॉलेज के पास लिसा ग्राफिक्स कॉलेज में शर्लिन ग्राफिक डिजाइनर की पढ़ाई कर रही थी। ऐसे में दोनों अक्सर कॉलेज केंपस के पास मुलाकात करते और इसी दौरान जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने का फैसला किया।

Ranvir And Sharlin Love Story

भारतीय संस्कृति से शादी करना चाहती थी शर्लिन

प्यार के परवान चढ़ने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, तो शर्लिन ने रणबीर से भारतीय संस्कृति से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों ने भारत आकर शादी करने का फैसला किया। हालांकि बीते सालों में लगातार लग रहे लॉकडाउन के चलते उन्हें न सिर्फ इस फैसले को कुछ समय के लिए टालना पड़ा, बल्कि साथ ही दोनों को एक-दूसरे से दूर ही रहना पड़ा।

Ranvir And Sharlin Love Story

रणवीर 2020 में भारत वापस आ गए थे और इस दौरान जब दोनों एक-दूसरे से अलग हुए तो दोनों के बीच का प्यार और भी ज्यादा बढ़ गया। ऐसे में फाइनली अब शर्लिन भारत आईं और दोनों ने कोर्ट मैरिज करने के बाद भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की। खास बात यह रही कि इस नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए दूर-दराज से भी लोग पहुंचे।

Share on