Forbe’s Rich List 2023: अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने फिर लगाई नंबर-1 की छलांग, जानें क्या है गौतम अडानी के हाल

Forbe’s Rich List 2023 Details: फॉर्ब्स ने 2023 के अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर शख्स के तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लंबी छलांग लगाई है। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बनकर उभरे हैं। अरबपतियों की इस लिस्ट में गौतम अडानी काफी ज्यादा नीचे आ गए हैं। हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के कारण गौतम अडानी को भारी नुकसान हुआ है और इस बार फॉर्ब्स 2023 की अरबपतियों की लिस्ट में वह 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि इसी साल 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले 126 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अदानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन थे। वही हाल ही में जारी किए गए फॉर्ब्स रिचेस्ट आंकड़े में वह सीधे 21 पायदान नीचे लुढ़क गए हैं। हालांकि इस दौरान भी उनका नाम दुनिया के top 25 Billionaires की लिस्ट में शामिल है।

अंबानी है एशिया के सबसे रईस आदमी

फॉर्ब्स की 2023 की अरबपतियों की लिस्ट में अंबानी जहां एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज अपने सर पर सजाएं हैं, तो वहीं दुनिया के अमीरों की रैंकिंग में भी उनका नाम नौवें स्थान पर है। 65 साल के मुकेश अंबानी की टोटल नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर की है। फॉर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल 2022 में अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी। वहीं नई लिस्ट में मुकेश अंबानी माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन, फेसबुक मार्क जुकरबर्ग , डेल टेक्नोलॉजीज, माइकल डेल को पीछे छोड़ ऊपर आ गए हैं। अंबानी पिछले साल लिस्ट में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे और इस बार की लिस्ट में वह एक पायदान और ऊपर आ गए हैं।

whatsapp channel

google news

 

दुनिया भर में फैला है मुकेश अंबानी का कारोबार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कारोबार दुनियाभर में फैला हुआ है। तेल, गैस, टेलीकॉम समेत कई सेक्टर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज की तगड़ी पकड़ है। रिलायंस ग्रुप का रिटेल बिजनेस भी लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है। बता दे मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी रिलायंस की अलग-अलग जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं। मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के डायरेक्टर है। वहीं उनकी बेटी ईशा अंबानी उनके रिटेल बिजनेस को आगे बढ़ा रही है। अंबानी परिवार के सबसे छोटे लाड़ले अनंत अंबानी भी रिलायंस के न्यू एनर्जी वेंचर्स का कारोबार संभाल रहे हैं।

क्या है गौतम अडानी का हाल?

बात गौतम अडानी की करें तो बता दें कि बीते साल दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों में शामिल गौतम अडानी इस साल सीधे 21 पायदान नीचे लुढ़क गए हैं। फॉर्ब्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी की टोटल नेटवर्थ इस समय 47.2 अरब डॉलर की है। इन आंकड़ों के साथ गौतम अडानी बिलेनियर की लिस्ट में 24वें पायदान पर है। बता दे हिंडोनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से लेकर अब तक गौतम अडानी की संपत्ति 60% घट गई है।

Share on