भारत के मशहूर राजनेता अपने जवानी के दिनों में दिखते थे ऐसे, केजरीवाल का लूक सबसे अलग!

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 15 फरवरी 2021, 5:05 अपराह्न

आपने बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री की पुरानी तस्वीर तो इंटरनेट पर बहुत तो बार देखी होगी। लेकिन क्या कभी आपने हमारे देश को चलाने वाले राजनीतिक धुरंधरों की पुरानी तस्वीर देखी है। अगर नहीं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं राजनेताओं की कुछ पुरानी तस्वीर। जिन्हें देखकर आपकी भी पुरानी तस्वीर देखने की यादें ताजा हो जाएगी। तो आइए देखते हैं देश के कुछ चुनिंदा राजनेताओं की तस्वीरें।

1-सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज भारतीय राजनीति की एक कद्दावर महिला नेत्री रह चुकी हैं। वह पूर्व में विदेश मंत्री भी रह चुकी है। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज ने 6 अगस्त 2019 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि आज भी इनकी यादें हर किसी के दिल में जिंदा है।

2- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी पिछले एक दशक से बंगाल की मुख्यमंत्री है। राजनीति में उनका नाम एक कद्दावर नेता के तौर पर जाना जाता है। आज ममता बनर्जी की उम्र 66 साल की हो गई है। लेकिन अपनी जवानी के दिनों में ममता बनर्जी काफी खूबसूरत लगती थी।

3- सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। राजनीति में इनका नाम सबसे बड़े और कद्दावर नेता के तौर पर जाना जाता है। अपने जमाने के दिनों में सोनिया गांधी काफी खूबसूरत लगती थी।

4- अरविंद केजरीवाल

यह तस्वीर देश की राजधानी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की है। आज अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया भी हैं। यह तस्वीर अरविंद केजरीवाल के जवानी के दिनों की है जिसमें वह बेहद शानदार नजर आ रहे हैं।

5- लालू यादव

लालू यादव का नाम भला कौन नहीं जानता होगा। इनके भाषण की पूरी दुनिया दीवानी है। लालू यादव राजनीति क्षेत्र के एक बड़े राजनेता रह चुके हैं। लालू यादव जवानी के दिनों में काफी अच्छे लगते थे।

6- मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह हमारे देश के करीब 10 सालों तक प्रधानमंत्री रहे हैं। अपनी जवानी के दिनों में मनमोहन सिंह कुछ ऐसे नजर आते थे।

7- राहुल गांधी

राहुल गांधी आज के दौर में विपक्ष के सबसे बड़े नेता के तौर पर उभरे हैं। राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे हैं। यह तस्वीर राहुल गांधी के जवानों के दिनों की है। इन तस्वीरों में राहुल गांधी काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

8- नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। आज के समय में प्रधानमंत्री मोदी पूरे दुनिया भर में मशहूर हैं। मोदी की उम्र करीब 70 साल हो चुकी है। जवानी के दिनों में प्रधानमंत्री मोदी कुछ ऐसे नजर आते थे।

About the Author :

Related Post