एकता कपूर, करण जौहर और कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, इस दिन मिलेगें पुरुस्कार

एकता कपूर, कंगना रनौत, और करण जौहर को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इसकी घोषणा पिछले साल ही हो गई थी। अब 8 नवंबर के दिन नई दिल्ली में होने वाले समारोह मे उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक सरकारी समारोह है, इसके लिए सभी विजेताओं को पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए सभी स्टार्स काफी एक्साइटेड हैं। जल्द ही करण जौहर, एकता कपूर और कंगना रनौत पद्मश्री पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। एकता कपूर इस समारोह में अपने पिता जितेन्द्र के साथ नजर आएंगी। दरअसल एकता की दिली तमन्ना है कि उनके पिता इस प्रतिष्ठित क्षण को लाइव देखें। इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।

अवॉर्ड मिलने की घोषणा पर किसने क्या कहा

अवार्ड मिलने की घोषणा होने पर कंगना रनौत ने अपनी भावनाओं को बयां करते हुए कहा था कि” मैं विनम्र हूं, औरसम्मानित महसूस कर रही हूं. इस सम्मान के लिए अपने देश का शुक्रिया अदा करती हूँ। उन्होंने अपने इस अवॉर्ड को उस महिला को समर्पित किया है जो सपने देखने की हिम्मत करती है । उन्होंने कहा था कि यह हर बेटी को… हर मां को… और उन महिलाओं को समर्पित है जो हमारे देश का भविष्य संवारेंगी।

निर्देशक-निर्माता एकता कपूर ने अवार्ड की घोषणा होते ही और अपना नाम आने पर कहा था कि ” इस खबर को सुनने के बाद मैं काफी विनम्र और अभिभूत थीं”। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत जब हुई तब वे सिर्फ 17 साल की थी। उन्हें कई बार ‘बहुत छोटी’, ‘बहुत कच्ची’ थी और चीजों को करने के लिए ‘बहुत जल्द’ थी, ऐसा कहा गया। एकता कपूर ने आगे कहा कि ” वर्षों से मैंने महसूस किया है कि अपने सपनों को पूरा करना कभी भी ‘बहुत जल्द’ नहीं होता है और ‘बहुत छोटा’ होना शायद सबसे अच्छी बात है, आज, जैसा कि मुझे चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया है, मैं विनम्र हूं।”

करण जौहर ने भी ट्विटर के जरिए अपने जज्बातों को साझा किया। उन्होंने कहा, ऐसा अक्सर नहीं होता है कि मैं शब्दों के लिए खो जाता हूं, लेकिन यह एक ऐसा अवसर है … पद्मश्री। मैं हर दिन अपने सपने को जीने, बनाने और मनोरंजन करने के अवसर के लिए उत्साहित और आभारी हूं। उन्होंने इस अवसर पर अपने पिता को विशेष रूप से याद किया अगर वे आज होते तो काफी गर्व महसूस करते और काश वह यहां मेरे साथ इस पल को साझा करने के लिए होते।