वाह! इन रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी 20 रुपये में खाने की थाली, जाने खाने में क्या-क्या होगा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 जुलाई 2023, 7:18 अपराह्न

Economy Meals Stations: आपको ₹20 में खाना दिया जाएगा और ₹3 में पीने के पानी की बोतल मिलेगी। 64 रेलवे स्टेशनों पर इस सेवा की शुरुआत की जाएगी।

economy meals at station: भारतीय रेलवे की जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को कम कीमत पर भरपेट खाना देने के लिए एक खास इकॉनोमी मील स्टोर लगाने की प्लानिंग कर रही है, जिसके तहत कुछ स्टेशनों का चयन किया गया है। इन रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर जनरल कोच के सामने इकॉनोमी मील स्टॉल लगाए जाएंगे। बता दे इस स्टॉल पर आपको ₹20 में खाना दिया जाएगा और ₹3 में पीने के पानी की बोतल मिलेगी। बता दे शुरुआत में देशभर के 64 रेलवे स्टेशनों पर इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। पहले इसे 6 महीने के ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा और बाद में सभी रेलवे स्टेशनों पर इस स्कीम को शुरू करने की प्लानिंग तैयार की जाएगी।

कितने स्टेशनों पर शुरू होगी इकॉनोमी मील स्टॉल सुविधा

अब बात इकॉनोमी मील स्टॉल के लिए चुने गए स्टेशनों की करें, तो बता दे कि नॉर्थ जोन के 10, ईस्ट जोन के 29, साउथ जोन के 9, साउथ सेंट्रल जोन के 3 और वेस्ट जोन के 13 स्टेशनों का चयन इकोनामी मील स्टॉल लगाने के लिए किया गया है। इस कड़ी में उत्तरी जोन के फुलेरा, अजमेर, रेवाड़ी, जयपुर, आबू रोड, मथुरा, उदयपुर और अलवर रेलवे स्टेशनों पर सस्ते खाने के इक्नॉमी मील स्टॉल को शुरू किया जाएगा।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी 20 रुपये में खाने की थाली

इसके अलावा पूर्वी जोन में दुर्गापुर, बालासोर, खड़गपुर, मधुपुर, जसीडीह, आसनसोल, सियालदह, हिजली, धनबाद, रक्सौल, समस्तीपुर, बेतिया, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कटिहार, न्यू तिनसुकिया, कामाख्या, नरकटियागंज, कियूल, बक्सर, मोकामा, बख्तियारपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा और रांची में भी आपकों इकॉनोमी मील स्टॉल पर 20 रुपए में खाने की थाली मिलेगी।

साथ ही साउथ सेंट्रल जोन के बिलासपुर, रायपुर और गोदिया में भी इक्नॉमी मील स्टोल पर आपकों ₹20 में खाने की थाली और ₹3 में पानी की बोतल दी जायेगी। इस लिस्ट में साउथ जोन के नौ स्टेशनों भी शामिल है। वहीं वेस्ट जोन में सतना, राजकोट, खंडवा, पिपरिया, नागपुर, पुणे और सुरेंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर भी सस्ती थाली की शुरुआत भारतीय रेलवे इकॉनोमी मील स्टॉल के साथ शुरू करेगा।

20 रुपये में खाने की थाली में क्या क्या होगा?

बता दे भारतीय रेलवे की इस इकॉनोमी मील स्टॉल की ₹20 वाली थाली में आपको पूड़ी, सब्जी और अचार मिलेगा। मील टाइप में दो स्नेक्स मील भी शामिल है, जो कि 350 ग्राम के होंगे। इस ₹50 की स्नेक्स मील में आपको राजमा-चावल, कुलचे-छोले, खिचड़ी, छोले-भटूरे, पाव-भाजी और मसाला-डोसा का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए 200 मिलीमीटर पैकेज्ड के सीलबंद ग्लास भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत ₹3 रखी गई है। बता दे रेलवे की इस सेवा का जनरल कोच के यात्री फायदा उठा सकते हैं। सस्ते खाने के स्टॉल उस जगह पर ही लगाए जाएंगे, जहां पर ट्रेन के जनरल कोच का ठहराव होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।