अंबेडकर जयंती पर पारस ने पटना में रामविलास पासवान संग्रहालय बनाने की मांग, प्रिंस ने चिराग पर कसा तंज।

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 अप्रैल 2022, 10:25 पूर्वाह्न

बीते दिन यानी 14 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के पार्टी दफ्तर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti) मनाई गई। हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras Kumar), समस्तीपुर से सांसद प्रिंस पासवान व अन्य नेताओं ने अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अपने वक्तव्य में कहा कि भीमराव अंबेडकर जी ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था। हमारे नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में अंबेडकर जी की तस्वीर लगाई थी और रामविलास पासवान ही वो नेता थे, जिन्होंने भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा करवाई थी‌।

Pashupati Kumar Paras Demands Ramvilas Paswan Museum

पशुपति पारस कुमार ने रखी मांग

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस में भारत सरकार से स्वर्गीय राम विलास पासवान को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इसे कैबिनेट से बिहार सरकार पास करके भारत सरकार को भेजे। पशुपति पारस ने कहा कि हाजीपुर की सेवा करने की कसम स्वर्गीय राम विलास पासवान ने खाई थी। पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाजीपुर में स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की।

Pashupati Kumar Paras Demands Ramvilas Paswan Museum

समस्तीपुर से सांसद व स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस पासवान ने भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर संबोधित करते हुए अपने चचेरे भाई चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा। प्रिंस ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव पास आने के बाद चिराग पासवान सब के पांव छू लेंगे, माफी सबसे मांगेंगे। चिराग पासवान को जनता ने स्थानीय प्राधिकरण चुनाव में यह बता दिया है कि उन्हें किस पर भरोसा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।