जिम ट्रेनर पर गोली चलवाने के आरोपी डॉक्टर और उसकी पत्नी किये गए गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 23 सितम्बर 2021, 8:10 अपराह्न

राजधानी पटना में पिछले दिनों एक जिम ट्रेनर को दिनदहाड़े गोली मारने का मामला प्रकाश में आया था। इस सम्बन्ध मे पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले के आरोपी डॉक्टर व फेमस फिजियोथेरैपी राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा दोनों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

जिम ट्रेनर विक्रम सिंह पर गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस ने पीड़ित पक्ष जिम ट्रेनर के आरोपों को सही मानते हुए यह बड़ी कारवाई की है। पुलिस की जांच में उन सभी आरोपों को सही पाया गया है जो विक्रम सिंह ने डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी पर लगाए थे। इस घटना के सम्बन्ध मे जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपित डॉक्टर राजीव सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को हिरासत में लिया और गुरुवार के दिन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शूटरों की भी पहचान की जा चुकी है

कहा जा रहा कि पीड़ित जिम ट्रेनर के आरोपों को सही मानते हुए जांच की कार्यवाही आगे बढ़ायी गई है। विक्रम पर गोली चलाने वाले दोनों शूटरों की भी पहचान की जा चुकी है। इसके साथ ही लाइनर की भी पहचान की जा चुकी है। एक शूटर पटना के बाहर का रहने वाला बताया जा रहा है लाइनर और अन्य एक शूटर पटना का ही रहनेवाला है। पुलिस ने बुधवार रात कई जगहों पर छापेमारी की।

पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि शूटरों से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शूटरों को करीब तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर एक ही जगह पर ठहरे हुए थे। बीते शनिवार की सुबह पटना में घात लगाये शूटरों ने जिम ट्रेनर विक्रम सिंह के उपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी थी, हालाकि  विक्रम सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए थे, घायल अवस्था में ही वे अस्पताल पहुंचे और फेमस डॉक्टर राजीव सिंह व उनकी पत्नी पर यह हमला कराने का आरोप लगाया था।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।