मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे निरहुआ, जीत के बाद आजमगढ़ जाने से पहले ली एक सीख, जानें क्या?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) आजमगढ़ में बीजेपी की जीत (Dinesh Lal Yadav Won Election) का परचम लहराते हुए कमल खिला चुके हैं। आजमगढ़ की जनता ने दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) पर भरोसा जताते हुए भारी बहुमत से लोकसभा उपचुनाव (Azamgarh Assembly election 2022) में उन्हें विजयी बनाया है। जीत के बाद एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मां का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आजमगढ़ की जनता की सेवा से पहले जब वह मां की आशीर्वाद (Dinesh Lal Yadav Taking Blessing of Mother) लेने पहुंचे तो मां ने उनहें एक सीख भी दी।

Dinesh Lal Yadav

जीत के बाद मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे निरहुआ

दिनेश लाल यादव इस वीडियो में मां का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। बता दे इस वीडियो को खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- आजमगढ़ का सेवक…

Dinesh Lal Yadav
Image Credit- Social Media

इस वीडियो में दिनेश लाल निरहुआ अपनी मां से कहते नजर आ रहे हैं कि- वह जा रहे हैं आजमगढ़… लोग उन्हें बुला रहे हैं। इस पर उनकी मां कहती है कि- कुछ खाए पिए या नहीं… जिस पर वह जवाब देते हैं और कहते हैं कि- कुछ खा लेंगे… इसके बाद वह निकलने से पहले मां का आशीर्वाद लेते है। इस दौरान मां ने उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया और साथ ही उन्हें यह सीख दी कि जनता की सेवा में तत्पर रहना… खूब आजाद से जीवन जीना और जब तक रहना तब तक सब की कद्र करना… ऐसा काम मत करना कि जनता गाली दे… उनकी सेवा करना।

whatsapp channel

google news

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

निरहुआ ने मानी मां की सलाह

मां की यह सब बातें सुनने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं कि- एकदम सेवा करब माई… यह कह कर चले जाते हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर जमकर कमेंट करते और मां की सलाह को ध्यान में रखने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

Dinesh Lal Yadav

बता दे निरहुआ के इस वीडियो पर भोजपुरी के भी कई स्टार्स ने कमेंट किया है। इस कड़ी में यश कुमार मिश्रा ने कमेंट करते हुए लिखा- विजय तिलक लगाकर आइएगा भैइया… तो वही मोनालिसा ने कहा- विजय आनंद की बधाइयां… आप इसके पात्र थे।

Share on