पत्‍नी के गुजरने के 6 महीने बाद ही शुरु हो गया था दिग्व‍िजय-अमृता का अफेयर, रहने लगे थे लिव-इन

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 30 जून 2021, 1:36 अपराह्न

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को अब तक लोगों ने विरोधियों पर हमला करते हुए देखा है वह अपनी तीखी आलोचनाओं से विरोधियों के दांत खट्टे कर देते हैं। भले ही दिग्विजय सिंह की उम्र ढल चुकी हो लेकिन उनका दिल तो अभी भी जवान है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कॉंग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और राज्यसभा टीवी के पूर्व एंकर अमृता राय की प्रेम कहानी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। इन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर पत्रकार अमृता राय के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था इसके बाद तो मीडिया में इन दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इन दोनों की अतरंगी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी के गुजरने के 6 महीने बाद ही इनका अफेयर अमृता राय से शुरु हो गया। पत्नी के गुजरने के बाद यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे इसी दौरान इन दोनों की अतरंगी तस्वीरें वायरल हुई थी। दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी एक बीमारी से पीड़ित थी जिसके चलते उनका निधन हो गया था। अमृता राय ने अपने पहले पति से तलाक लेकर दिग्विजय सिंह से शादी करने का फैसला किया था।

उम्र की सीमा तोड़ रचाई थी शादी

दिग्विजय सिंह और टीवी एंकर अमृता राय ने उम्र की सीमा के बंधन को तोड़ते हुए एक दूसरे के साथ बाकी बचे जीवन गुजारने का फैसला किया। हालांकि दिग्विजय सिंह के बेटे और बेटियों ने इन दोनों के रिश्तो का काफी विरोध किया था।

बेटे ने कर दी थी बात बंद

दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपने पिता से भी बात करना बंद कर दिया था। इन दोनों के बीच लंबे समय तक कोई बातचीत नहीं हुई थी।

पिछला लोकसभा चुनाव हार गए

हालांकि रिश्तो में कड़वाहट खत्म होने के बाद ये लोग फिर से साथ रहने लगे। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इन्हें बीजेपी के सांसद साध्वी प्रज्ञा ने शिकस्त का सामना करना पड़ा।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post