महंगी गाड़ियां होने के बावजूद इन सितारों ने किया है पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर, देख लोग रह गए थे दंग

‘बॉलीवुड’ ये शब्द सुनते ही लोगों को ग्लैमर और महंगा लाइफस्टाइल याद आता है। यहां फिल्मी सितारें अपने लक्सरियस रहन-सहन के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे वो उनका करोड़ों का आलीशान घर हो या फिर महंगी गाड़ियां। हालांकि कई बार लग्जरी गाड़ियों से लेकर प्राइवेट जेट तक से सफर करने वाले ये सितारे कई मौको पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे लोकल ट्रेन और ऑटो रिक्शा तक में भी सफर करते नजर आए हैं।

ये बातें सुनकर भले ही आपको हैरानी हो मगर ये सच है कि फ़िल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स कई बार आम जनता के साथ ऑटो, लोकल ट्रेन और बस में ट्रेवल करते देखें गए हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते देखा गया है।

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण :-

Ranbir kapoor, deepika padukone and imtiaz ali

अपनी फिल्म ‘तमाशा’ के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर सभी को हैरान कर दिया था। जी हां, बतादें कि रणबीर और दीपिका को फ़िल्म के डायरेक्टर इम्तियाज़ अली के साथ लोकल ट्रेन में सफर करते देखा गया था।

whatsapp channel

google news

 

अमिताभ बच्चन :-

Amitabh bacchan

बॉलीवुड के सबसे करोड़पति लोगों में गिने जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आम जनता की तरह सफर किया है। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सौरभ निंबकर नाम के एक शख्स की मदद करने के मकसद से लोकल ट्रेन में लोगों को साथ सफर किया था और उनकी मदद करने के लिए लोगों को लिए गाना भी गाया था। उस दौरान बिग बी का एक अलग अंदाज देखने को मिला था।

अक्षय कुमार :-

Akshay kumar

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपने अभिनय के साथ-साथ अपने एक्शन सीन्स और फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नही उन्हें कई मौकों पर लोगों की मदद करते हुए भी देखा गया है। वही एक बार अक्षय कुमार ने अपना टाइम बचाने के लिए घाटकोपर से वर्सोवा तक जाने के लिए मुंबई के लोगों को साथ मेट्रो में सफर किया था। इसके अलावा भी वह कई मौको पर ऑटो और लोकल ट्रेन से सफर करते हुए स्पॉट किये गए है।

रणवीर सिंह :-

Ranveer singh

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंग एक ऐसे अभिनेता हैं जो आम लोगों के बीच बिल्कुल उन्हीं की तरह व्यवहार करते हैं। एक स्टार होते हुए भी उनमें हमेशा एक आम लड़के की झलक देखने को मिलती है और यही कारण है कि उन्हों भी कई मौको पर ऑटो से सफर करते हुए देखा जा चुका है।

सलमान खान :-

Salman khan

 

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं और उन्हें भी कई मौकों पर साईकल चलाते हुए और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज़ करते हुए देखा गया है। एक बार वह फैमिली मेंबर और एक्टर निखिल द्विवेदी के संग ऑटो में सफर करते नजर आए थे। इसके अलावा अपनी फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए भी सलमान ने ऑटो रिक्शा में सफर किया था।

विद्या बालन :-

Vidya balan

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने इंडस्ट्री में अपने जबरदस्त अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जहां एक तरफ पर्दे पर उन्होंने सिल्क स्मिता का चैलेंजिंग किरदार निभाया है तो वहीं दूसरी तरफ वह अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। वही आपको बतादें कि विद्या अपनी फिल्म कहानी की शूटिंग के लिए लोकेशन पर कई बार ऑटो से आती हुई दिखाई दी थी। इसके अलावा अपनी फिल्म बॉबी जासूस के समय भी जब विद्या माहिम दरगाह पर माथा टेकने गई थी, तब उन्होंने कैब से सफर किया था।

Share on