Delhi Mumbai Expressway: इन 5 राज्यों से गुजारेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे; 8 लेन 120 किमी की रफ्तार, बिजली से चलेगी ट्रकें

Delhi Mumbai Expressway Route: अब दिल्ली दूर नहीं… यह बात हम नहीं बोल रहें, बल्कि जल्द ही ये बात मुंबई से दिल्ली का सफर करने वाले लोग कहेंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। बता दे इस एक्सप्रेस वे उद्घाटन के तुरंत बाद इसे नहीं खोला जाएगा। 12 फरवरी को इसका उद्घाटन होगा, लेकिन 15 या 16 फरवरी से इसे खोला जाएगा।

Delhi Mumbai Expressway

12 घंटे में पहुचे दिल्ली से मुबंई

बता दे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के इस फेज का उद्घाटन होने के बाद सोहना-दौसा खंड पर सफर आसान हो जाएगा और इसी के साथ दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी महज 2 घंटे की रह जाएगी। हालांकि दिल्ली से मुंबई तक का सफर इस एक्सप्रेस-वे पर इस साल के अंत तक ही संभव हो सकता है। अभी अगर दिल्ली से मुंबई का सफर सड़क मार्ग के जरिए किया जाएगा तो 30 घंटे का समय लगेगा, लेकिन इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद यह सफर महज 12 घंटे में तय किया जा सकता है।

Delhi Mumbai Expressway

whatsapp channel

google news

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मिलेगी ये सुविधाएं

बात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मिलने वाली सुविधाओं की करें तो बता दें कि करीब 10 लाख करोड़ की लागत से बना ये एक्सप्रेस-वे इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे पर आपको कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इस एक्सप्रेस-वे के 93 स्थानों पर होटल, एटीएम, फूड कोर्ट, सब-वे, बर्गर किंग, मैकडॉनल्ड, इंधन स्टेशन, चार्जिंग स्टेशन, रिटेल शॉप और दुर्घटना के शिकार हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए हर 100 किलोमीटर पर ट्रॉमा सेंटर और हेलीपैड भी बनाए गए हैं।

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी है। इस दौरान उन्होंने इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में हुए खर्च से लेकर इसके रूट और इस पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया है।

बिजली से चलेंगी बसें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में इस एक्सप्रेस-वे पर ट्रेन ट्रॉम की तर्ज पर बिजली से गाड़ियां दौड़ाई जाएंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस एक्सप्रेस-वे को लेकर ताजा जानकारी में बताया है कि इस हाइवे को इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम चल रहा है, ताकि ट्रेनों की तर्ज पर बस और ट्रक को भी इलेक्ट्रिक बना 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सके।

Delhi Mumbai Expressway

बता दे केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में इससे जुड़ी जानकारी को साझा करते हुए बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से को हाईवे के रूप में विकसित किए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इससे लॉजिस्टिक की लागत को 70 फ़ीसदी तक कम किया जा सकेगा और भविष्य में 8 में से 4 अलग-अलग लेन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किया जा सकेगा।

पेड़ों की छांव से मिलेगी ग्रीन एनर्जी

इस दौरान उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे को पर्यावरण के अनुकूल बताया। उन्होंने कहा कि वे इस पर करीब 20 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। यहां सोलर एनर्जी और स्टेट ग्रीन दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान इस जानकारी के साथ ही यह दावा भी किया कि यह पूरी दुनिया का सबसे लंबा 12 लेन हाईवे होगा।

5 राज्यों से होकर गुजरेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

बतादे  दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे देश के 5 राज्यों से होकर गुजरेगा। दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा में प्रवेश करेगा और इसके बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में एंट्री लेगा। इन 5 राज्यों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण का सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। दिल्ली से मुंबई तक करीब 15000 हेक्टेयर जमीन का इस्तेमाल इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में किया गया है। Delhi Mumbai Expressway

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जयपुर, अजमेर, किशनगंज, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भोपाल, उज्जैन, अहमदाबाद, इंदौर, सूरत और वडोदरा जैसे शहरों के संपर्क में आते हुए आगे महाराष्ट्र में एंट्री करेगा। बता दें कि इसका फायदा कई पड़ोस राज्यों को भी मिलेगा। वही व्यापार के दृष्टिकोण से देखा जाए तो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के साथ ही रोजगार के लाखों दरवाजे खुल जायेंगे।

Share on