बाढ़ में दिल्ली मेट्रो की हुई चांदी, कमाई के मामले में DMRC ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

दिल्ली में यमुना का जल खतरे के निशान से बहुत ऊपर आ गया है। इसके साथ ही 45 सालों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूट गया है। वही हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली सरकार से लेकर आम आदमी तक इस समय पानी में डूबा हुआ है। वही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को दिल्ली में आई इस बाढ़ का भरपूर फायदा हो रहा है। बीते 3 दिनों में दिल्ली मेट्रो में कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डीएमआरसी की कमाई दिल्ली में आई बाढ़ के चलते अपने सबसे हाईएस्ट लेवल पर चल रही है।

बाढ़ ने बढ़ाई मेट्रो की कमाई

जानकारी के मुताबिक बीते 3 दिनों में दिल्ली मेट्रो ने कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल बाढ़ के कारण जहां कई जगहों पर बस, बाइक, कार और रिक्शा पूरी तरह से ठप है, तो ऐसे में इसका फायदा मेट्रो रेल सेवा को हो रहा है। यमुना के जलस्तर में वृद्धि की वजह से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ के मद्देनजर बस, कार, बाइक से सफर करना नामुमकिन हो गया है। ऐसे में मेट्रो ही एकलौता ऐसा ऑप्शन है, जिसके जरिए सुरक्षित सफर किया जा सकता हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो से रोजाना औसतन 50 से 60 लाख के बीच ही यात्री सफर करते हैं। वही 11 जुलाई को मेट्रो से लगभग 62 लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि 12 और 13 जुलाई को यह आंकड़ा 61,32,431 और 61,33,673 दर्ज किया गया। वही 14 जुलाई को यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ गया और इस दौरान कुल 62.74.598 लोगों ने इस दौरान मेट्रो से सफर किया।

Also Read:  Hindu marriage : इन रस्मों के बिना अधूरी होती है हिन्दू मैरेज, कानूनन नहीं मानी जाती है शादी  

गौरतलब है कि 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़कर 208.66 मीटर पर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से 205.35 मीटर से 3 मीटर ऊपर है। इससे राजधानी दिल्ली के कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।

whatsapp channel

google news

 

अधिकारी द्वारा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की कमाई और सफर से जुड़ी जानकारी से यह तो साफ है कि इन दिनों लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करना सबसे ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं बाढ़ के हालातों में जहां जगह-जगह पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में मेट्रो का सफर आपको सही समय पर दफ्तर पहुंचाने में कारगर है।

Share on