Cyrus Mistry net worth: 70 हजार करोड़ की संपति पीछे छोड़ गए साइरस मिस्त्री, कई देशों में हैं आलीशान बंगले

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्ट्री (Cyrus Mistry) का रविवार को मुंबई में एक एक्सीडेंट के दौरान निधन हो गया। 4 जुलाई 1968 को एक भारतीय मूल के आयरिश व्यापारी परिवार में जन्मे साइरस मिस्त्री ने 4 सितंबर 2022 को दुनिया को अलविदा (Cyrus Mistry Death) कह दिया। टाटा ग्रुप से जुड़ने के बाद साइरस मिस्त्री कई बार कई विवादों (Cyrus Mistry Controversy) में घिर चुके हैं। टाटा और साइरस मिस्ट्री के बीच का विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था।

कौन थे साइरस मिस्त्री

साल 2012 में साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन साल 2016 में उन्हें पद से हटा दिया गया। इसके अलावा भी साइरस मिस्त्री का नाम कई बार कई विवादों में घिरा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइरस मिस्त्री करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ (Cyrus Mistry net worth) करोड़ों में है। टाटा ग्रुप के साथ काम करने से पहले साइरस मिस्ट्री प्रमुख कारोबारी समूह शापूर्जी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। उनके पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून रह चुके हैं। जून 2022 में साइरस मिस्त्री के पिता ने 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था।

कितने करोड़ की है साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में साइरस मिस्त्री की व्यक्तिगत नेटवर्थ 70,957 करोड रुपए के करीब थी। साइरस मिस्त्री के पास निर्माण से लेकर मनोरंजन और वित्तीय कारोबार के दो दशक से अधिक का अनुभव था। उनकी लीडरशिप में शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी ने मध्य एशिया और अफ्रीका में कंस्ट्रक्शन की दुनिया में बड़ा नाम कमाया था। इसके साथ ही कंपनी ने पावर प्लांट और फैक्ट्री बनाने के कई बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट को भी पूरा किया था।

cyrus mistry with wife

whatsapp channel

google news

 

कौन है साइरस मिस्त्री की पत्नी

साइरस मिस्त्री अपनी पत्नी रोहिका छागला (Cyrus Mistry Wife Rohila Chagla) के साथ मुंबई के एक आलीशान घर (Cyrus Mistry Luxury House) में रहते थे। इसके अलावा साइरस मिस्त्री के पास कई दूसरे देशों में भी लग्जरी घर थे। इस लिस्ट में आयरलैंड, दुबई और लंदन का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साइरस मिस्ट्री के नाम कई शानदार यॉट भी है। साल 2020 के प्रबंधन विभाग तक, साइरस मिस्त्री के पास टाटा समूह के निजी जेट बेड़े तक पहुंची थी, वीटी-टीबीटी के साथ डसॉल्ट फाल्कन 2000 (Dassault Falcon 2000) शामिल है।

Share on