Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में मर्सिडीज के उड़े परखर्चे

Cyrus Mistry latest news : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति सारस मिस्त्री का आज आकस्मिक निधन हो गया है, इनकी आज एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई. यह हादसा मुंबई के पास पालघर में  हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. साइरस मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकरा गई थी. यह हादसा आज दोपहर करीब 3:15 के आसपास हुआ. सारस मिस्त्री अपने मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. यह घटना सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।

कार में यात्रा कर रहे उनके साथ अन्य दो भी घायल हो गए हैं वहीं चालक भी घायल है सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने डीसीपी बाला साहेब पाटील ने कहा कि यह एक सामान्य दुर्घटना है जिसमें कार डिवाइडर से टकरा गई परंतु यह का दुर्घटना इतना भीषण था कि गाड़ी के परखर्चे उड़ गए। मिस्त्री के साथ कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी इस पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि  “साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे. उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.” वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा  “साइरस मिस्त्री न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योग जगत में एक युवा, उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था. एक कुशल उद्यमी का निधन हो गया है. यह न केवल राजमिस्त्री के परिवार के लिए बल्कि देश के औद्योगिक जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है. उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.”

टाटा ग्रुप के छठे अध्यक्ष रहे 

गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के छठे अध्यक्ष रह चुके हैं। इनका जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। यह शापूरजी  पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे हैं। इनकी पढ़ाई मुंबई से  शुरू हुई, बाद में  पढ़ाई करने के लिए लंदन भी गए। ये 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने थे। यह दूसरे ऐसे व्यक्ति थे जिनके सरनेम टाटा ना होते हुए भी इस ग्रुप की कमान मिली थी बाद में से रतन टाटा से मतभेदों के बाद इनको अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

whatsapp channel

google news

 
Share on