साईकिल मैकेनिक की बेटी का बिहार क्रिकेट अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन, गाँव में ख़ुशी का माहौल

समस्तीपुर के पटोरी की बेटी रेखा का चयन बिहार के अंडर- 19 महिला एक दिवसीय क्रिकेट टीम में बतौर बॉलर के रूप में किया गया है। इस खबर के बाद उनके गाँव में ख़ुशी का माहौल है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पूर्व में उसे चयन शिविर के लिए चयनित किया गया था। इस चयन शिविर का आयोजन राजधानी पटना में हुआ था, जिसमें से 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन 22 खिलाड़ियों मे रेखा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस मुकाम को पाने के लिए रेखा ने बहुत संघर्ष किया है। वे पटोरी प्रखंड के हसनपुर सूरत पंचायत निवासी साइकिल मैकेनिक किशन शर्मा तथा गृहिणी आरती कुमारी की बेटी हैं। उन्होने क्षेत्र का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पटोरी के एएनडी कॉलेज से 2021 में उन्होंने इंटर किया है। रेखा वीसी क्रिकेट एकेडमी जेपीएस मरीचा के क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस किया करती थी। जानकारी के मुताबिक बिहार महिला अंडर-19 टीम के चयन के लिए 36 महिला खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया गया था। जिसमें से रेखा ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की।

बाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करती है

क्रिकेट मे रेखा के सफर की शुरुआत पटोरी के एएनडी कॉलेज के ग्राउंड से शुरू हुई। पिता की देखरेख में वे यहाँ रोजाना क्रिकेट का प्रैक्टिस किया करती थी। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत उन्होने क्षेत्र के प्रमुख क्रिकेट टीम में शामिल की गई तथा यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त कई जिलों में जाकर क्रिकेट मे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वे बाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करती है। अब तक मे रेखा ने कई बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत का स्वाद चखा चुकी हैं, उन्होंने मैन ऑफ द मैच का भी खिताब हासिल किया है। रेखा कुमारी के इस चयन पर क्षेत्र के लोगों ने अपनी ख़ुशी जताई है और शुभकामनाएं दी है। यहां के खिलाड़ियों और यंग राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के अधिकारियों ने रेखा को इस सफलता पर बधाई दी है।

उजियारपुर की नूतन का भी बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट टीम हुआ चयन

उजियारपुर प्रखंड की बेटी नूतन को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट टीम के लिए चयनित किया गया है। नूतन के चयन पर लोगों ने बधाई दी है। नूतन प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी पैक्स अध्यक्ष कपलेश्वर प्रसाद सिंह की पौत्री व दिनेश प्रसाद सिंह और कुमारी ज्योति भारती की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से उनके माता- पिता काफी खुश हैं और इलाके के लोगों में हर्ष छा गया है। उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लग गया है।

whatsapp channel

google news

 

नूतन ने समस्तीपुर स्थित क्रिकेट एकेडमी पटेल मैदान से प्रशिक्षण लिया थी। उन्होंने सेंट मैरिज स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नूतन का अगला मैच विशाखापत्तनम में होना है, जिसकी प्रैक्टिस में वे जुटी हुई है। नूतन ने अपनी हार्दिक इच्छा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शामिल होने को बताई है। नूतन के चयन पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव दास सहित सैकड़ों लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई दी है।

Share on