Sunday, June 4, 2023

जब मां से लिपट-लिपट बुरी तरह रोए चिराग पासवान, पिता रामविलास पासवान थे वजह, देखें

Chirag Paswan Crying Video: लोजपा सांसद चिराग पासवान का नाम बिहार की राजनीति में जाना पहचाना है। चिराग पासवान जब भी किसी राजनीतिक मंच पर भाषण देते हैं, तो वह कभी भी अपने पिता राम विलास पासवान का नाम लेना नहीं भूलते। कुछ महीने पहले ही चिराग पासवान ने अपने पिता की कर्मभूमि हाजीपुर में अपने पिता रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था। इस दौरान पिता की प्रतिमा का अनावरण करते हुए चिराग पासवान अचानक से पिता को याद कर मां रीना पासवान से लिपट कर रोने लगे थे, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Chirag Paswan Crying

वायरल हुआ चिराग पासवान का रोने का वीडियो

चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बता दें कि यह वीडियो नया नहीं बल्कि करीबन 6 महीने पुराना है। इस वीडियो में चिराग पासवान अपने मां रीमा पासवान के साथ हाजीपुर में रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी और जिले के कई विधायक व प्रदेश के कई नेता और साथ ही कई विभिन्न दलों के नेता भी मौजूद थे।

whatsapp-group

इन सभी लोगों की मौजूदगी में रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पिता की प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए वह अचानक से चिराग पासवान फूट-फूट कर रोने लगे। वीडियो ने वह मां से लिपटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं।

google news

Chirag Paswan Crying

रामविलास पासवान की प्रतिमा के माल्यार्पण के दौरान रोते चिराग पासवान के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है और साथ ही उनके पिता को याद करते हुए अलग अलग अंदाज में उनके लिए बातें कहीं। रामविलास पासवान बिहार और देश की राजनीति में एक प्रखर नेता के तौर पर जाने जाते थे। रामविलास पासवान को राजनीतिक का मौसम वैज्ञानिक कहा जाता था। वह 9 बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सांसद का पदभार संभाल चुके थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,797FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles